जालंधर ब्रीज: जिले के बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से जिला रोजगार एवं कारोबार ब्यूरो द्वारा कल 20 सितम्बर को ब्यूरो दफ़्तर में मिनी रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें 6 नामी कंपनियां रोजगार के लिए उम्मीदवारों विभिन्न क्षेत्रों में नौकरी के लिए उनका चुनाव करेगी।
डिप्टी कमिश्नर विशेष सारंगल ने बताया कि इस मिनी जॉब फेयर में करीब 6 कंपनियां जैसे एक्सिस बैंक, इनोव सॉल्यूशंस, डा आईटीएम, गुरु नानक स्किल्स, ए.ओ. डेवलपर, इनोवेटिव ऑटोमोबाइल्स द्वारा उम्मीदवारों का उनकी कंपनी में चुनाव किया जाएगा।
इन कंपनियों द्वारा उम्मीदवारों का चुनाव विभिन्न क्षेत्रों में सेल्ज़ अधिकारियों, वेब डिजाइनरों, मैनेजर, शिक्षकों आदि का इंटरव्यू के द्वारा चुनाव किया जाएगा।
उन्होंने जिले के सभी बेरोजगार युवाओं से अपील की जो बारहवीं और ग्रैजूएशन पास कर चुके है कि इस मिनी रोजगार मेले में भाग लें और रोजगार पाने के लिए इंटरव्यू दें।
जिला ब्यूरो प्रमुख नीलम महे ने कहा कि आवेदक अपने असली प्रमाण पत्र और बायोडाटा के साथ जिला रोजगार एवं कारोबार ब्यूरो, कपूरथला 5वीं मंजिल, जिला प्रशासकीय परिसर, नई कचिहारी में सुबह 09:00 बजे तक पहुँच करे ।इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए, जिला रोजगार एवं कारोबार ब्यूरो, कपूरथला हेल्पलाइन नंबर 98882-19247 पर संपर्क किया जा सकता है।

More Stories
भाजपा वेस्ट, कैंट, सेंट्रल विधानसभा मे पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर आयोजित
भाजपा द्वारा एनआरआई मीट प्रवासी पंजाबियों के मुद्दों और पंजाब के भविष्य पर चर्चा,राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति गंभीर -सुनील जाखड़
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने पुनात्सांगछू जलविद्युत परियोजना का दौरा किया; महत्वपूर्ण समारोह में भाग लिया