जालंधर ब्रीज: एपीजे स्कूल, महावीर मार्ग जालंधर की शोभना अग्रवाल ने समर्पण, व्यवस्थित तैयारी तथा दृढ़ता के परिणाम स्वरूप नैशनल लेवल पर राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा- 2021 उत्तीर्ण की है। परीक्षा का आयोजन गत वर्ष 24 अक्तूबर को किया गया था जिसका परिणाम 18 फरवरी 2022 को घोषित किया गया है।
यह परीक्षा वास्तव में भारत में राष्ट्रीय-स्तर की छात्रवृत्ति योजना है, जिसमें उच्च बौद्धिक एवं शैक्षिक क्षमता वाले छात्रों की पहचान की जाती है जो 10वीं के छात्रों के लिए होती है। एन टी एस ई की परीक्षा, 11वीं या 12वीं में नेशनल लेवल की परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों को, एक साल आगे कर देती है। ऐसे छात्र ही आगे चल कर प्रतियोगी परीक्षाओं में टॉप करते हैं। प्रतिभाशाली छात्रों के लिए यह सिर्फ छात्रवृति कार्यक्रम ही नहीं है अपितु यह छात्रों का भविष्य बनाने में भी सहायता करती है।
छात्रा शोभना अग्रवाल नर्सरी से ही एपीजे स्कूल महावीर मार्ग जालंधर की एक मेधावी छात्रा रहीं हैं जो गत वर्षों में विभिन्न ओलंपियाड को क्लियर करके स्कूल में अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए जानी जाती हैं। शिक्षा के साथ-साथ वह स्कूल के विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी सक्रिय रूप से भाग लेती रहीं हैं। शोभना ने बताया कि समय प्रबंधन तथा निरंतर अभ्यास को अपनी दिनचर्या का एक अभिन्न अंग बनाकर ही वे यह सफलता प्राप्त कर पाईं हैं तथा अपने जीवन में आगे चलकर वह एक सफल एंटरप्रेन्योर बनना बनना चाहतीं हैं।
स्कूल के प्रधानाचार्य गिरीश कुमार जी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शोभना अग्रवाल और उसके माता-पिता को बधाई दी। उन्होंने कहा कि पूरी ईमानदारी के साथ मेहनत करके तथा लक्ष्य निर्धारित करके ही प्रगति के पथ पर अग्रसर हुआ जा सकता है तथा अपना और माता- पिता का सपना पूरा किया जा सकता है। सकारात्मक सोच से भरपूर गिरीश कुमार जी ने अन्य छात्रों के लिए भी संदेश दिया कि मुश्किलों के आगे कभी हार नहीं माननी चाहिए। लक्ष्य जितना मुश्किल रहता है, उतनी ही ज़्यादा तैयारी के साथ जाना बेहतर रहता है।

More Stories
मेहरचंद पॉलिटेक्निक में नेत्रहीन विद्यार्थियों के लिए कंप्यूटर लैब स्थापित
विकसित भारत’ के सपने और उच्च नैतिकता का एक उत्कृष्ट संगम ‘मिज़ोरम’
गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय कार्यक्रम में प्रो. डॉ. संजय अध्यक्ष, एम्स गुवाहाटी का संबोधन