
जालंधर ब्रीज: महाराजा रणजीत सिंह रेजिडेंट वेलफेयर सोसाइटी (रजिस्टर्ड) के एग्जीक्यूटिव कमेटी के सदस्य प्रधान राकेश बहल, उप प्रधान सोनू वीरजी, महासचिव नवीन बुलंदी, कैशियर विनोद तलवार, जगदीश,परमजीत अथवा सरदार गुरुशरण सिंह कनविनिर इंडस्ट्रियल एंड ट्रेडिंग जॉइंट एक्शन कमेटी संयुक्त रुप से डीसी जालंधर जसप्रीत सिंह को कॉलोनी में लोगों को आ रही समस्याओं के बारे में अवगत करवाया गया ।

राकेश बहल ने डीसी जसप्रीत सिंह को कॉलोनी की समस्याओं की जानकारी देते हुए कहा कि आए दिन कॉलोनी में सीवरेज, स्ट्रीट लाइट की समस्या, टूटी सड़कें कालोनी में रहने वाले लोगों के लिए सरदर्द बनी हुए हैं। लोगों के लिए सुबह शाम सेर करने के लिए बनाए गए पार्क भी विकसित नहीं है। वहां पर कोई भी- किसी भी प्रकार की कोई सुविधा नहीं है। खाली पड़े प्लॉटों में बहुत सी जंगली झाड़ियां विकसित हो गई हैं।

जिनमें कई तरह के जहरीले जानवर घूमते देखे गए हैं। आए दिन नशा करने वाले, चोर और असामाजिक तत्व कॉलोनी में रात के समय सक्रिय हो जाते हैं। कई बार कॉलोनी के सदस्यों द्वारा इंप्रूवमेंट ट्रस्ट अथवा पंजाब पुलिस के कर्मचारियों को इसके बारे अवगत कराया गया पर कोई संतोषजनक कार्यवाही नहीं हुई।

डीसी जालंधर जसप्रीत सिंह ने कॉलोनी कॉलोनी के मेंबर्स को यह विश्वास दिलाया कि वह जल्द ही संबंधित कर्मचारियों को साथ महाराजा रंजीत सिंह एवेन्यू में आएंगे अथवा वहां के लोगों को आने वाली समस्याओं का समाधान करवाएंगे।
More Stories
नशे के मुकम्मल खात्मे के लिए सभी विभाग आपसी तालमेल से करे काम : आशिका जैन
सी.एम.दी योगशाला’,19 जून को पी.ए.पी में राज्य स्तरीय ‘पंजाब योग समागम 2025’ की मेजबानी करेगा जालंधर
पंजाब में 8 करोड़ रुपए की निवेश धोखाधड़ी में शामिल अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़; दो गिरफ्तार