April 11, 2026

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

डॉ पूनम सूरी की तरफ से मेहर चंद पॉलिटेक्नीक का ‘प्लैटिनम जुबली लोगो’ रिलीज़

Share news

जालंधर ब्रीज: मेहर चंद पॉलिटेक्नीक कॉलेज जालंधर ने 70 वर्ष पुरे होने की ख़ुशी में नवंबर महीने से विशाल प्लैटिनम जुबली समारोह मनाने की तैयारी आंरभ कर दी है, जिस में 1000 से ज्यादा अलुमनी मेंबर शामिल होंगे। डी ए वी कमेटी के प्रधान डॉ पूनम सूरी ने डी ए वी ऑफिस दिल्ली में मेहर चंद पॉलिटेक्नीक के छात्राओं की और से तैयार किये गए ‘प्लैटिनम जुबली लोगो’ रिलीज़ किया और कॉलेज को बधाई दी। उन्होंने कहा कि वह कॉलेज के 60 वर्ष पुरे होने पर डायमंड जुबली समरोह में आये थे और अब वह प्लैटिनम जुबली समारोह में भी उपस्थित होंगे।

प्रिंसिपल डॉ. जगरूप सिंह ने इस मौके पर उनको कॉलेज की गतिविधियां और अन्य उपलब्धियों के बारे में अवगत कराया। डॉ. पूनम सूरी ने इस के साथ ही कॉलेज का नया प्रोस्पैकट भी रिलीज़ किया।

इस मौके उप प्रधान जस्टिस प्रितमपाल, उप प्रधान डॉ एस. के. सपोरी, जनरल सेक्रेटरी अजय सूरी, सेक्रेटरी रमेश लिखा, सेक्रेटरी अजय गोस्वामी, डायरेक्टर उच्च शिक्षा शिव रमन गौड़ (रिटायर्ड आई. ए. एस) डेविएट प्रिंसिपल संजीव नवल और कॉलेज के सटाफ में डॉ. संजय बांसल, कश्मीर कुमार , प्रदीप कुमार और सुनील कुमार उपस्थित थे।


Share news