जालंधर ब्रीज: 10वें पातशाह श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के प्रकाश पर्व के पावन मौके पर आईवीवाई ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स 21 जनवरी रविवार को होशियारपुर सहित पंजाब में अपने सभी 5 अस्पतालों में फ्री मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन कर रहा है।
हेल्थ कैंप सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक ग्रुप के मोहाली, खन्ना, नवांशहर, होशियारपुर और अमृतसर के अस्पतालों में आयोजित किए जाएंगे।
हेल्थ कैंप के दौरान 16 हेल्थ स्पेशलिटी पर फ्री कंसल्टेशन के साथ साथ ईसीजी, ब्लड शुगर और बोन डेंसिटी के टेस्ट भी फ्री किए जाएंगे। आहार संबंधी कंसल्टेशन, ईसीएचओ स्क्रीनिंग और फिजियोथेरेपी कंसल्टेशन भी निःशुल्क प्रदान किये जायेंगे।

More Stories
नगर निगम जालंधर की बड़ी कार्रवाई: जोन नंबर 7 में बकाया वसूली और अवैध कनेक्शन काटे
जालंधर में सीएनजी को बढ़ावा देने की मुहिम तेज, ट्रांसपोर्टर्स से बदलाव की अपील
पंजाब सरकार ने वाछिंत अपराधियों और गैंगस्टरों पर शिकंजा कसने के लिए नई इनाम नीति को किया नोटीफाई ,एसएसपी, सीपी/ आईजीपी/ डीआईजी रेंजों और विंग प्रमुखों को 1 लाख से 2 लाख रुपए तक के इनामों के लिए मंज़ूरी के लिए अधिकारित किया गया