जालंधर ब्रीज: श्री चैतन्य महाप्रभु श्री राधा माधव मंदिर प्रताप बाग में ठाकुर जी के झूला महोत्सव, श्री कृष्ण जन्माष्टमी व नंद उत्सव मनाने के बारे में एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता मंदिर के प्रधान अमित चड्डा ने की | मंदिर के महासचिव राजेश शर्मा ने बताया कि मंदिर में 08 अगस्त पवित्ररोपिणी एकादशी लेकर 12 अगस्त बलदेव पूर्णिमा तक श्री राधा माधव जी का झूला महोत्सव मनाया जा रहा है, जिसमे प्रतिदिन रात्रि 7:30 से 9:30 बजे तक संकीर्तन किया जायेगा और श्री राधा माधव जी चांदी के झूले में विराजमान होंगे | 19 अगस्त को श्री कृष्ण जन्मष्टमी महामहोत्सव मनाया जा रहा है | श्री कृष्ण जन्मष्टमी के उपलक्ष्य में 18 अगस्त को प्रात: 6:00 बजे से 7:30 बजे तक मंदिर प्रांगण से एक प्रभात फेरी निकाली जायेगी | 19 अगस्त को केवल कृष्ण जी की अध्यक्षता में मंदिर में सुबह 10:00 बजे श्रीमद भागवत का पाठ प्रारम्भ किया जाएगा । रात्रि 8:00 बजे से 12 बजे तक संकीर्तन होगा और उसके बाद ठाकुर जी का पंचगव्य से अभिषेक होगा | 20 अगस्त को नन्द महोत्सव के अवसर पर रात को 7:30 से 09:30 बजे तक संकीर्तन होगा और सब को नन्द महाराज जी के भंडारे का प्रसाद वितरित किया जायेगा | इस अवसर पर केवल कृष्ण, टी एल गुप्ता, राम मिलन पांडे, अजीत तलवार, राजेंद्र लूथरा, सत्यव्रत गुप्ता, ओम भंडारी, कपिल शर्मा, अजय अग्रवाल, हेमंत थापर, मनोज कौशल संजीव खन्ना अश्विनी अग्रवाल, राजीव ढींगरा, मिंटू कश्यप, ओम भंडारी, सन्नी दुआ, प्रेम चोपड़ा, विशाल ठुकराल, नवल, विकास ठुकराल, करतार सिंह, देवेंद्र भाखड़ी, नरेंद्र कालिया, राजन गुप्ता मौजूद थे |

More Stories
पंजाब में चालू खरीफ सीजन के लिए यूरिया की कोई किल्लत नहीं; मांग के मुकाबले 10.71 लाख मीट्रिक टन की रिकॉर्ड उपलब्धता सुनिश्चित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे लंबे निरंतर प्रधानमंत्री कार्यकाल पर गुरुद्वारा साहिब लुधियाना में अरदास
एम्स गुवाहाटी के अध्यक्ष ने त्रिपुरा के राज्यपाल से की भेंट; भविष्य के चिकित्सकों को सड़क सुरक्षा और राष्ट्र निर्माण पर किया संबोधित