August 5, 2025

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश हित में किए जा रहे कामों को घर-घर तक पहुंचाने के उद्देश्य से किया गया बैठक का आयोजन

Share news

जालंधर ब्रीज: आज जालंधर शहर के पूर्व मेयर एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश राठौर द्वारा आने वाले 2022 के चुनावों को लेकर एक बैठक का आयोजन स्थानीय पुरानी रेलवे रोड पर रूपलाल भाटिया के निवास स्थान पर किया गया। इस बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित भाजपा जिला जालंधर के पूर्व अध्यक्ष रमन पब्बी,पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भारतीय जनता युवा मोर्चा सन्नी शर्मा,पूर्व पार्षद पति सतीश धीर,मास्टर विद्यासागर, इंद्रजीत सिंह राही,विजय भाटिया, राजेश भाटिया,उपस्थित थे।इस बैठक में स्थानीय निवासियों द्वारा भरपूर प्यार और सहयोग मिला।

इस बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व मेयर एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश राठौर ने आने वाले 2022 के विधानसभा चुनावों को लेकर इलाके के गणमान्य लोगों के साथ बैठक कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए जा रहे देशहित के कार्यों के प्रति लोगों को जागरूक किया।राकेश राठौर ने कहा कि मोदी जी ने ना सिर्फ देश को समय से आगे सोचने और परिश्रम की पराकाष्ठा से संकल्प को सिद्ध करने की सोच दी बल्कि उसको चरितार्थ करके भी दिखाया है।

राकेश राठौर ने कहा कि मोदी जी के रूप में देश को एक ऐसा सशक्त व निर्णायक नेतृत्व मिला है। जिसने दशकों से अपने अधिकारों से वंचित करोड़ों गरीबों को विकास की मुख्यधारा से जोड़कर ना सिर्फ उन्हें समाज में गरिमामई जीवन दिया बल्कि अपने अथक परिश्रम से विश्व भर को यह दिखाया कि प्रजावत्सल नेतृत्व कैसा होता है।राकेश राठौर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी भारतीयों की सुरक्षा, गरीब कल्याण विकास, व ऐतिहासिक सुधारों, के समानांतर समन्वय का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प व समर्पण ने सभी देशवासियों में एक नई ऊर्जा व आत्मविश्वास पैदा किया है।

हमारा भी यह फर्ज बनता है कि हम सभी शहर वासियों को उनके हाथ मजबूत करने के लिए सभी को भाजपा के पक्ष में वोट करना चाहिए।राकेश राठौर ने कहा कि आज भारत देश हर क्षेत्र हर मुकाम पर आत्मनिर्भर होने की दिशा में सभी क्षेत्रों में तेजी से अग्रसर हो रहा है तो उसका सारा श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है।राठौर ने कहा कि आज जिस तरह पूरे देश में विकास की रफ्तार अपनी पूरी गति पकड़ चुकी है उसी तरह जो पंजाब पिछले 5 सालों से विकास की राह से पिछड़ चुका है उसको फिर से विकास की पटरी पर लाने के लिए डबल इंजन की सरकार बनाने के लिए सभी लोगों को एकजुट होकर भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करना चाहिए।राकेश राठौर ने कहा कि प्रदेश की जनता कांग्रेस की जन-विरोधी नीतियों से बहुत दु:खी है।

जनता मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के हवाई वादों पर विश्वास नहीं करती,क्यूंकि पंजाब कांग्रेस के प्रधान नवजोत सिद्धू उनके इन झूठे वादों की पोल खुद खोल रहे हैं। यही हाल दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल का भी है, वो भी जनता को फ्री के सपने दिखा रहे हैं, जबकि उनकी अपनी दिल्ली की हालत किसी से छुपी नहीं है। माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने अरविन्द केजरीवाल को फटकार भी लगाई है। जो मुख्यमंत्री अपने शासित राज्य को सही से नहीं चला सकता वो अन्य राज्यों के लिए क्या करेगा, यह सभी अच्छी तरह जानते हैं। राठौर ने कहा कि झूठे वादों से ऊब चुकी जनता अब पंजाब में भाजपा की सरकार बनाने का मन बना चुकी है और इस बार बहुमत से भाजपा उम्मीदवारों को विजयी बना कर केंद्र की भाजपा सरकार की तरह प्रदेश की सत्ता भी भाजपा के हाथों में देगी।

इस बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित जिला भाजपा उपाध्यक्ष दविंदर कालिया, हरविंदर सिंह गोरा,साहिल शर्मा, मंगा पहलवान, राज कुमार चौहान,जिला मीडिया सचिव अमित भाटिया,नरेश दीवान,अनिल भाटिया,दीपक भाटिया,सुनील भाटिया,अंशुल भाटिया,भूपिंदर खुल्लर, प्रणव भाटिया,लक्षित,नमन भाटिया,विशाल भमोत्रा, हेमन्त भमोत्रा, बिपुल भमोत्रा,अकुल भमोत्रा, रवि भमोत्रा,सौरव,मेहरबान सिंह, अजय बेदी,मुकेश,रतन सिंह रतु, गौरव,रविंदर मिड्ढा,विशाल बंसल,विक्की बंसल,सुनील कुमार जैन,संजीव जैन,गुरबख्श सिंह,राजविंदर सिंह,निर्मला भाटिया,राजरानी,पलवी,सविता भाटिया,सोनिया,निर्मला, नेहा,रेखा,सुनंदा,कनु,राजविंदर कौर,गीतू,व अन्य मोहल्ला वासी उपस्थित थे।


Share news

You may have missed