जालंधर ब्रीज: जालंधर शहर के पूर्व मेयर एवं भाजपा पंजाब प्रदेश के उपाध्यक्ष राकेश राठौर ने आजादी के 75 वे अमृत महोत्सव के उपलक्ष में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार द्वारा आगामी 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा फहराए जाने के कार्यक्रम के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से आज लुधियाना केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र के पदाधिकारियों के साथ बैठक की
इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित भाजपा जिला लुधियाना के अध्यक्ष पुष्पिंदर सिंगल, प्रदेश कोषाध्यक्ष, गुरुदेव देबी, गुरदीप सिंह गोशा, संयोजक आवास योजना लुधियाना संसदीय क्षेत्र,राम कुमार जिला महामंत्री,हर्ष शर्मा, जोगेंद्र मकोल, सुनीता शर्मा, यशपाल,व अन्य गणमान्य उपस्थित रहे राकेश राठौर ने बताया कि भारत को आजाद हुए 75 साल पूरे हो रहे हैं इसी के उपलक्ष में केंद्र सरकार द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम चलाया जा रहा है
इसी के तहत हर घर तिरंगा अभियान चलाया जाएगा हर घर तिरंगा अभियान के तहत 13 से लेकर 15 अगस्त तक लगातार तीन दिन तक भारतीय जनता पार्टी पंजाब में घर-घर में राष्ट्रीय ध्वज फहराने की मुहिम चलाएगी केंद्र सरकार ने 20 करोड लोगों के घरों पर तिरंगा फहराने का लक्ष्य रखा है जिसमें भारतीय जनता पार्टी पंजाब द्वारा ज्यादा से ज्यादा प्रदेश के लोगों को अपने घर पर तिरंगा लहराने के लिए प्रेरित करेंगी

More Stories
भाजपा वेस्ट, कैंट, सेंट्रल विधानसभा मे पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर आयोजित
भाजपा द्वारा एनआरआई मीट प्रवासी पंजाबियों के मुद्दों और पंजाब के भविष्य पर चर्चा,राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति गंभीर -सुनील जाखड़
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने पुनात्सांगछू जलविद्युत परियोजना का दौरा किया; महत्वपूर्ण समारोह में भाग लिया