जालंधर ब्रीज: नगर निगम की वाटर सप्लाई टेक्निकल वर्कर यूनियन की एक बैठक आज पवन कुमार अग्निहोत्री की अध्यक्षता में हुई ।
इस दौरान कई पदाधिकारियों को बदल दिया गया सर्वसम्मति से लिए गए फैसले के अनुसार अजय कुमार, पूर्णचंद्र, योगेश शर्मा, जितेंद्र सिंह और नरेश शर्मा को उपप्रधान जबकि जसपाल शर्मा और अश्विनी कुमार को महासचिव बनाया गया।
मनजीत सिंह और राजकुमार सेक्रेटरी जबकि गौरव शर्मा, संजीव कुमार, गौरव और कुणाल सहोता ऑफिस सेक्रेटरी होंगे जितेंद्र पाल सिंह को कैशियर बनाया गया है।
एसोसिएशन ने मांग की है कि वेतन आयोग का बकाया कर्मचारियों और पेंशनरों को दिया जाए, सर्विस प्रोवाइडर के माध्यम से रखे गए कर्मचारी पक्के किए जाएं, पुरानी पेंशन स्कीम बहाल की जाए, कर्मचारियों को पदोन्नति दी जाए, पंप ऑपरेटर रेगुलर किए जाएं।

More Stories
चंडीगढ़ कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के डिप्लोमा विंग के पूर्व छात्रों ने 50 साल की बेहतरीन कामयाबी का जश्न मनाया
विपक्ष के दबाव में भुल्लर की गिरफ्तारी: बाजवा
अमृतसर में नशा तस्करी मॉड्यूल के दो सदस्य 5 किलो हेरोइन सहित गिरफ्तार