जालंधर ब्रीज: पंजाब के खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने निशानेबाज राजेश्वरी कुमारी को अगले साल होने वाले पैरिस ओलम्पिक खेल के लिए क्वालीफाई करने पर मुबारकबाद दी है।राजेश्वरी ने बाकू में चल रही आई. एस. एस. एफ. विश्व चैम्पियनशिप में महिला ट्रैप मुकाबले में पाँचवाँ स्थान हासिल करके पैरिस ओलम्पिक्स के लिए क्वालीफाई किया।
मीत हेयर ने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर नयी खेल नीति बनाई गई है जिसमें मुख्य ध्यान केंद्रित खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय मंच तक ले जाने पर दिया गया है। पंजाब के खिलाड़ी निरंतर बढ़िया प्रदर्शन कर रहे हैं और खेल में पंजाब देश का अग्रणी राज्य बनने की तरफ बढ़ रहा है।
राजेश्वरी कुमारी पंजाब की दूसरी और देश की सातवीं निशानेबाज है जिसने ओलम्पिक्स कोटा हासिल किया। इससे पहले सिफत कौर समरा ने बीते दिनों ओलम्पिक्स कोटा हासिल किया है। महिला ट्रैप इवेंट के इतिहास में ओलम्पिक्स के लिए क्वालीफाई होने वाली भी राजेश्वरी भारत की दूसरी निशानेबाज है।

More Stories
जस्टिस मीनाक्षी आई. मेहता ने केंद्रीय जेल व ऑब्ज़र्वेशन होम का किया निरीक्षण
जंगली जीवों की सुरक्षा संबंधी भगवंत सिंह मान सरकार की पहलकदमियों से 2 महीनों में 80, 508 सैलानियों की हुई आमद: लाल चंद कटारूचक्क
5000 रुपये रिश्वत लेते हुए पी.एस.पी. सी.एल. का लाइनमैन विजिलेंस ब्यूरो ने रंगे हाथों पकड़ा