सेवा पखवाड़ा पूरे देश में सेवा भाव से मनाया जा रहा है: एन.के. वर्मा
जालंधर ब्रीज: सेवा पखवाड़े के अंतर्गत आज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मोहाली द्वारा मेडिकल एवं ब्लड कैंप का आयोजन किया गया। कैंप के उद्घाटन अवसर पर भाजपा मीत प्रधान सुभाष शर्मा, जिला प्रधान संजीव वशिष्ठ, लीगल सेल कनवीनर तथा सेवा पखवाड़ा टीम मोहाली के इंचार्ज एन.के. वर्मा उपस्थित रहे।

इस मौके पर पीजीआई से कालरा और ए.पी. सिंह सहित मोहाली टीम के कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। आयोजन के दौरान लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कैंप में 100 से अधिक लोगों ने रक्तदान किया, वहीं 1000 से अधिक लोगों ने मुफ्त स्वास्थ्य जांच करवाई।
एन.के. वर्मा ने कहा कि सेवा पखवाड़ा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस (17 सितंबर) से शुरू होकर 2 अक्टूबर तक पूरे देश में सेवा भाव से मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में पंजाब के विभिन्न जिलों में मेडिकल व ब्लड कैंप, स्वच्छता अभियान और जनसेवा से जुड़े कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जा रहे हैं।

More Stories
भाजपा वेस्ट, कैंट, सेंट्रल विधानसभा मे पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर आयोजित
भाजपा द्वारा एनआरआई मीट प्रवासी पंजाबियों के मुद्दों और पंजाब के भविष्य पर चर्चा,राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति गंभीर -सुनील जाखड़
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने पुनात्सांगछू जलविद्युत परियोजना का दौरा किया; महत्वपूर्ण समारोह में भाग लिया