April 13, 2026

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

मास्टर तारा सिंह नगर पार्क में बेहाली,लोगों ने अपनी जेब से भुगतान कर सफाई करवाई

Share news

जालंधर ब्रीज: जालंधर के मास्टर तारा सिंह नगर में स्थित पार्क इन दिनों अपने बुरे हालात का शिकार है। महीनों से किसी माली की पार्क में तैनाती नहीं हो रही, जिस कारण से पार्क की घास और झाड़ियाँ बेतहाशा बढ़ गई हैं। पार्क की जिम्मेदारी निभाने वाली स्थानीय सोसाइटी और नगर निगम दोनों इस समस्या से मुंह फेर चुके हैं।

जानकारी के मुताबिक नगर निगम हर महीने पार्क की देखरेख के नाम पर पैसे जारी करता है, लेकिन जमीन पर न तो माली नजर आता है और न ही सफाई की कोई पक्की व्यवस्था होती है। मजबूरी में पार्क के पास रहने वाले एक परिवार ने अपनी जेब से भुगतान कर सफाई करवाई है।

पार्क में लगे कई बेंच टूटे हुए हैं और बैठने लायक नहीं रहे, उनके हिस्से गायब हैं या दो-दो टुकड़ों में पड़े हैं। स्थानीय लोग निगम से माँग कर रहे हैं कि पार्क की हालत सुधारी जाए और जिम्मेदार लोगों पर कार्यवाही हो ताकि आवंटित फंड का सही इस्तेमाल हो सके।


Share news

You may have missed