जालंधर ब्रीज: स्वपन शर्मा आईपीएस के दिशा निर्देशों पर नशा तस्करों के खिलाफ चलाई गई मुहिम के दौरान ऐस.आई कंवलजीत सिंह मुख्य ऑफिसर थाना मकसूदा ने 1 किलो 170 ग्राम गांजे समेत एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया ।
स्वपन शर्मा आईपीएस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए बताया कि ऐस.आई नरेंद्र रल थाना मकसूदा ने नूरपुर अड्डे में नाका लगाया हुआ था एक लड़का जो पैदल आ रहा था नूरपुर से उसके हाथ में एक लिफाफा था जो नाके को देखकर घबरा गया और अपना हाथ में जो पकड़ा लिफाफा था उसको सड़क किनारे रख कर भागने लगा पर पुलिस पार्टी ने उस लड़के को पकड़ लिया जब लिफाफे को खोला गया तो उसमें 1 किलो 170 ग्राम गांजा बरामद हुआ दोषी ने अपना नाम सहदेव राय पुत्र रामदेव राय पिंड गंगानगर मुंगेर थाना मुंगेर जिला मुंगेर बिहार वासी पिंड रेरू जालंधर बताया दोषी के खिलाफ मुकदमा नंबर 55 तिथि 15/4/2022 जुर्म 20/ 61/ 85 NDPS ACT थाना मकसूदा में दर्ज किया गया ।

More Stories
नगर निगम जालंधर की बड़ी कार्रवाई: जोन नंबर 7 में बकाया वसूली और अवैध कनेक्शन काटे
जालंधर में सीएनजी को बढ़ावा देने की मुहिम तेज, ट्रांसपोर्टर्स से बदलाव की अपील
पंजाब सरकार ने वाछिंत अपराधियों और गैंगस्टरों पर शिकंजा कसने के लिए नई इनाम नीति को किया नोटीफाई ,एसएसपी, सीपी/ आईजीपी/ डीआईजी रेंजों और विंग प्रमुखों को 1 लाख से 2 लाख रुपए तक के इनामों के लिए मंज़ूरी के लिए अधिकारित किया गया