जालंधर ब्रीज: आम आदमी पार्टी का काफिला पंजाब में दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। पार्टी में लगातार राज्य के लोकप्रिय चेहरे और नेता शामिल हो रहे हैं। शुक्रवार को आप को उस समय एक बड़ी बढ़त मिली जब पंजाब के विभिन्न जिलों के कई लोकप्रिय सामाजिक कार्यकर्ताओं, वकील और पूर्व सेनाधिकारी ने आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। सभी नेताओं को चंडीगढ़ पार्टी मुख्यालय में आप के पंजाब प्रधान और सांसद भगवंत मान ने पार्टी में शामिल कराया और बधाई दी।
शुक्रवार को आप मुख्यालय में पटियाला के चर्चित सामाजिक कार्यकर्ता सौरभ जैन, पूर्व सेनाधिकारी बी सेठी, मोहाली के चर्चित नेता अमित जैन एवं लुधियाना के प्रतिष्ठित समाजसेवी और वकील गौरव अरोड़ा भगवंत मान की उपस्थिति में पार्टी में शामिल हुए।
सौरभ जैन, जो पिछले कई वर्षों से पटियाला के ग्रामीण क्षेत्रों में समाज सेवा का काम कर रहे हैं। वे अपने ट्रस्ट ‘वर्धमान महावीर वेलफेयर सोसाइटी’ की तरफ से क्षेत्र में वर्षों से फ्री मेडिकल कैंप लगा रहे हैं। मात्र ₹500 में वे गरीब लोगों की बेटियों की शादी करवाते हैं। एवं वर्धमान महावीर जनहित रसोई के माध्यम से लोगों को मात्र ₹10 में भरपेट भोजन करवाते हैं। सौरभ जैन के साथ उनके साथी बबलू गुप्ता, पवन कुमार पम्मी, नीरज कुमार, दिनेश राम, हरविंदर काला और अमरिंदर सिंह राजन भी आप में शामिल हुए।
वहीं, पूर्व सेनाधिकारी बी सेठी भारतीय सेना में मेजर सहित अन्य कई बड़े पदों पर काम कर देश की वर्षों तक सेवा की। अमित जैन मोहाली जिले के लोकप्रिय सामाजिक कार्यकर्ता हैं। जैन के साथ उनके साथी नानक सिंह, नवीन जैन, विकास जैन, जसविंदर हरका, कंवलजीत सिंह, कांति ग्रोवर, अश्विनी नागपाल, मोहित सिंह, सचिन सिंगला, धर्मेंद्र जी और भव्या जैन भी आम आदमी पार्टी में शामिल हुए।
भगवंत मान ने सभी नवनियुक्त नेताओं का पार्टी में स्वागत किया और मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि अकाली-भाजपा और कांग्रेस के नेताओं ने मिलकर पंजाब को लूटा। पंजाब के लोग इन भ्रष्ट पार्टियों से तंग आ चुके हैं। पंजाबी अब बदलाव चाहते हैं। 2022 में पंजाब के लोग इन भ्रष्ट पार्टियों का सफाया कर राज्य में आम आदमी पार्टी की सरकार बनाएगे और एक ईमानदार सरकार की स्थापना करेंगे।

More Stories
पंजाब में चालू खरीफ सीजन के लिए यूरिया की कोई किल्लत नहीं; मांग के मुकाबले 10.71 लाख मीट्रिक टन की रिकॉर्ड उपलब्धता सुनिश्चित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे लंबे निरंतर प्रधानमंत्री कार्यकाल पर गुरुद्वारा साहिब लुधियाना में अरदास
एम्स गुवाहाटी के अध्यक्ष ने त्रिपुरा के राज्यपाल से की भेंट; भविष्य के चिकित्सकों को सड़क सुरक्षा और राष्ट्र निर्माण पर किया संबोधित