June 17, 2025

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

लखविंदर कौर गरचा (Ex. OSD CM), जसविंदर सिंह धालीवाल (मुख्यमंत्री चन्नी के चचेरे भाई) व किसान यूनियन कादियाँ ग्रुप जिला मोगा के पूर्व उपाध्यक्ष रणवीर सिंह रानिया सहित कई सियासी दलों के धुरंधर भाजपा में शामिल

Share news

जालंधर ब्रीज: विपक्षी राजनीतिक दलों के दिग्गज नेताओं द्वारा भाजपा का दामन थामने का सिलसिला लगातार जारी है। मंगलवार को प्रदेश भाजपा मुख्यालय चंडीगढ़ में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा के अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस, शिरोमणि अकाली दल व अन्य राजनीतिक दलों को छोड़कर कई दिग्गज नेता भाजपा में शामिल हुए। इस अवसर पर केन्द्रीय जल-शक्ति मंत्री व पंजाब भाजपा चुनाव प्रभारी गजेंद्र सिंह शेखावत विशेष रूप से उपस्थित हुए। उन्होंने भाजपा परिवार में शामिल होने वाले नए सदस्यों को पार्टी का सिरोपा पहना कर स्वागत किया। इस दौरान भाजपा में शामिल सभी सदस्यों ने एकजुट होकर ‘नवा पंजाब भाजपा दे नाल’ का नारा लगाकर भाजपा की सरकार बनाने की शपथ ली।

गजेंद्र सिंह शेखावत ने इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित पत्रकारवार्ता में बातचीत करते हुए कहा कि दिल्ली में पार्टी हाईकमान के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी के दो बार के पूर्व विधायक अरविंद खन्ना व गुरचरण सिंह टोहड़ा व अन्य पार्टियों के कई वरिष्ठ नेताओं के भाजपा परिवार में शामिल होने के साथ ही चंडीगढ़ में भी कई दिग्गज नेता भाजपा में शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि 5 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजन तिक सभा के अतिरिक्त पहले ही तय कई सौगातों के शिलन्यास के अतिरिक्त पंजाब को विकास की रफ्तार कैसे दी जाए व यहां नए-नए व्यवसाय स्थापित कैसे किए जाएं आदि योजनाएं जेहन में लेकर प्रधानमन्त्री पंजाब आए थे।

लेकिन राज्य सरकार और उसकी कुटिल राजनीति करने वाले नेताओं के द्वारा उनकी यात्रा को साजिश के तहत जबरन रोका गया। इस बात से देश से प्रेम करने वाले लोग बहुत आहत हुए हैं। शेखावत ने कहा कि मामला सुप्रीम कोर्ट में विचारधीन है, इसलिए मामले में कोई टिप्पणी नहीं करूंगा। जिस दिन रिपोर्ट आएगी ऐसी ओछी हरकत करने वालों को मुंह छिपाने की भी जगह नहीं मिलेगी।

अश्वनी शर्मा ने कहा कि पंजाब आज अमन-शांति चाहता है, पंजाब के लोगों के आशीर्वाद से पंजाब में भाजपा सरकार बनेगी और प्रदेश में मजबूत कानून-व्यवस्था लागू की जाएगी। उन्होंने कहा कि पंजाब के अनेक परिवार जो पंजाब की मिट्टी से जुड़े हुए हैं और वो राज्य का भला-बुरा भी अच्छी तरह समझते हैं, ऐसे लोग आज भाजपा से जुड़ रहे हैं। उन सभी का भाजपा परिवार में स्वागत है, पार्टी में उन्हें पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पिछले कई वर्षों में पंजाब विनाश तथा कर्ज के नीचे आ गया है, जिसका पुन: विकास भाजपा ही कर सकती है।

जीवन गुप्ता ने इस अवसर पर बताया कि आज भाजपा परिवार में शामिल होने वालों में पूर्व ओ.एस.डी. मुख्यमंत्री पंजाब लखविंदर कौर गरचा (मोहाली), यूथ कांग्रेस के हलका शुतराना के उपाध्यक्ष व कांग्रेस कमेटी समाना के उपाध्यक्ष बेंअत सिंह, सरहदी वेफेयर एवं डिवेलपमेंट सोसाईटी के पूर्व अध्यक्ष कप्तान अमनदीप सिंह (गुरदासपुर), रिटायर्ड लेफटीनेंट कर्नल गुरप्रकाश सिंह विर्क (मोहाली), जॉइंट सचिव पंजाब अकाली दल व सीनियर उपाध्यक्ष पंजाब राय सिख (एस.सी.) सुधार सभा के पूरण चंद (फाजिल्का), श्री अकाल तख्त साहिब के पूर्व पी.ऐ. एवं सिख स्टूडेंट फेडरेशन के पूर्व सीनियर उपाध्यक्ष इकबाल सिंह तुंग, मुख्यमंत्री चन्नी के चचेरे भाई जसविंदर सिंह धालीवाल (मोहाली), व किसान यूनियन कादियाँ ग्रुप जिला मोगा के पूर्व उपाध्यक्ष एवं जिला प्रबन्धक किसान विंग शिरोमणि कलि दल के रणवीर सिंह रानिया (मोगा), बहुजन समाज पार्टी के पूर्व विधानसभा प्रत्याक्षी चौधरी अर्जुन सिंह कंसल (मोहाली), डाइरेक्टर पंजाब मंडी मोर्ड एवं आल इंडिया जाट महासभा चंडीगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष राजिंदर सिंह बधेरी (मोहाली) सहित विभिन्न राजनीतिक, समाजिक व अन्य संगठनों के 68 नेता अपने साथियों सहित भाजपा परिवार में शामिल हुए हैं। गुप्ता ने सभी का भाजपा परिवार में शामिल होने पर स्वागत करते हुए कहा कि इन्हें पार्टी में बनता पूरा माँ-सम्मान दिया जायेगा और यह सभी पार्टी की विचारधारा व केंद्र सरकार की जन-हितैषी नीतियों को अपने-अपने इलाके की जनता तक पहुँचा कर विधानसभा चुनाव में अपने हलके के भाजपा उम्मीदवार की जीत में अहम भूमिका निभाएगे।


Share news