जालंधर ब्रीज: मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत मान के दिशा-निर्देशों के अनुसार राज्य के लोगों को बुनियादी सुविधाएं, साफ़-सुथरा एवं प्रदूषण रहित वातावरण मुहैया करवाने के लिए राज्य भर में विकास कार्य किए जा रहे हैं। स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. इन्दरबीर सिंह निज्जर ने बताया कि विभाग द्वारा नगर परिषद् मानसा की डम्प साईटों पर कचरे के निपटारे के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। कैबिनेट मंत्री डॉ. इन्दरबीर सिंह निज्जर ने बताया कि मानसा की डम्प साईटों पर कचरे के निपटारे के लिए स्थानीय निकाय विभाग द्वारा लगभग 3.54 करोड़ रुपए ख़र्च करने का फ़ैसला लिया गया है।
मंत्री ने आगे कहा कि राज्य के लोगों को साफ़-सुथरा और प्रदूषण मुक्त वातावरण मुहैया करवाना मान सरकार की मुख्य प्राथमिकता है, जिससे राज्य के लोगों को प्रदूषण और गन्दगी से फैलने वाली गंभीर बीमारियों से बचाया जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि स्थानीय निकाय विभाग ने इस काम के लिए टैंडर पंजाब सरकार की वेबसाईट eproc.punjab.gov.in पर अपलोड कर दिए गए हैं। उन्होंने यह भी बताया कि यदि इस टैंडर में कोई संशोधन किया जाता है तो इसका विवरण इस वेबसाईट पर उपलब्ध होगा।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य के लोगों को भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन देने के लिए पूरे प्रयास कर रही है। यदि कोई अधिकारी/कर्मचारी भ्रष्टाचार में लिप्त पाया गया तो उसे बख्शा नहीं जाएगा। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि विभाग के कार्यों में पारदर्शिता और गुणवत्ता लाने को सुनिश्चित बनाया जाए।

More Stories
भाजपा की प्रचंड जीत पर जालंधर में उत्साह, कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
“भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर जनता ने विकास और सुशासन को दी मुहर – अमित भाटिया”
पंजाब पुलिस ने पाकिस्तान समर्थित ‘ड्रोन–ड्रग्स–गन’ नेटवर्क को तोड़ा, ‘गैंगस्टरों पर वार’ अभियान के तहत 65 करोड़ की संपत्ति फ्रीज़