एसोसिएशन के प्रधान राकेश कुमार ने उनके व्यापार को खोलने की मांग रखी☝️फोटोग्राफर रवि
जालंधर ब्रीज: बबरीक चौंक पर महावीर टेंट डीलर और डी जे लाइट साउंड एसोसिएशन द्वारा पंजाब सरकार से मांग की गई की सरकार ने बसों में जिसमे 52 लोग बैठते है और कई व्यापारियों को व्यापार खोलने के लिए सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देश के अधीन अनुमति दी है इसी तरह उन्होने सरकार से मांग की डी जे, लाइट,टेंट हाउस, हलवाई और मैरेज पैलेस वालो को भी अपना व्यापार शुरू करने के लिए अनुमति दी जाए ताकी जो लोग इस व्यापार से जुड़े है वह अपने परिवार का गुजारा कर सके क्यूंकि पिछले चार पाँच महीनो से करोना महामारी के चलते इन सब का व्यापार बंद पड़ा है ।
एसोसिएशन के प्रधान राकेश कुमार ने सरकार को अश्वासन दिया है की सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देश की सख्ती से पालना की जाएगी। इस मौके पर राकेश टेंट,उतम टेंट,घई टेंट, संदीप टेंट,रमेश टेंट,सरोया टेंट आदि अन्य लोग उपस्तिथ थे।

More Stories
अमृतसर में अवैध हथियार तस्करी नेटवर्क के आठ सदस्य 13 पिस्तौल समेत गिरफ्तार
28 से 30 सितंबर तक तीन दिवसीय बैंक हड़ताल प्रस्तावित, ग्राहकों को 25 सितंबर तक जरूरी काम निपटाने की सलाह
पंजाब सरकार द्वारा 8 लाख कर्मचारियों और पेंशनरों को त्योहारी सीजन का तोहफा; भगवंत मान सरकार ने महंगाई भत्ता बढ़ाकर 50 प्रतिशत किया