जालंधर ब्रीज: पंजाब विधानसभा की 64-लुधियाना पश्चिम सीट के लिए नामांकन के अंतिम दिन कुल 8 नामांकन पत्र दाखिल हुए हैं।
पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी सिबिन सी ने बताया कि 64-लुधियाना पश्चिम सीट से आज भारतीय जनता पार्टी की ओर से उम्मीदवार जीवन गुप्ता और सुनीता रानी (कवरेज उम्मीदवार) ने नामांकन दाखिल किया है। इसके अलावा शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) की ओर से नवनीत कुमार ने नामांकन भरा है। वहीं 5 आजाद उम्मीदवार – हरमिंदर अरोड़ा, भोला सिंह, रेनू, पवनदीप सिंह और गुरदीप सिंह काहलों – ने भी नामांकन दाखिल किए हैं। उन्होंने आगे बताया कि अब तक कुल नामांकन दाखिल करने वाले उम्मीदवारों की संख्या 22 हो गई है।
उल्लेखनीय है कि नामांकन पत्रों की जांच 3 जून को की जाएगी जबकि नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 5 जून है।

More Stories
नगर निगम जालंधर की बड़ी कार्रवाई: जोन नंबर 7 में बकाया वसूली और अवैध कनेक्शन काटे
जालंधर में सीएनजी को बढ़ावा देने की मुहिम तेज, ट्रांसपोर्टर्स से बदलाव की अपील
पंजाब सरकार ने वाछिंत अपराधियों और गैंगस्टरों पर शिकंजा कसने के लिए नई इनाम नीति को किया नोटीफाई ,एसएसपी, सीपी/ आईजीपी/ डीआईजी रेंजों और विंग प्रमुखों को 1 लाख से 2 लाख रुपए तक के इनामों के लिए मंज़ूरी के लिए अधिकारित किया गया