April 19, 2026

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

लोक सभा चुनाव- 2024,जालंधर में 59.07 प्रतिशत हुई पोलिंग

Share news

जालंधर ब्रीज: लोक सभा हलका 04- जालंधर ( अ.ज.) के लिए शनिवार को मतदान का काम अमन- सुरक्षा के साथ पूरा हुआ। संसदीय हलके के लिए कुल 59.07 प्रतिशत पोलिंग हुई। इसमें पोस्टल बैलट मतों के आंकड़े जुड़ने अभी बाकी है।

इस बारे में ज्यादा जानकारी देते हुए ज़िला चुनाव अधिकारी-कम-डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल ने बताया कि लोक सभा हलका 04- जालंधर (अ.ज.) अधीन आते विधान सभा हलका फिल्लौर में 57.80 प्रतिशत, शाहकोट में 58.79 प्रतिशत, नकोदर में 58.40 प्रतिशत, करतारपुर में 57.98 प्रतिशत, जालंधर सैंट्रल में 56. 40 प्रतिशत, जालंधर वैस्ट में 64 प्रतिशत, जालंधर नार्थ में 62.10 प्रतिशत, जालंधर कैंट में 57. 95 प्रतिशत और हलका आदमपुर में 58. 50 प्रतिशत मतदान हुआ।

बता दे कि जालंधर लोक सभा हलके के लिए साल 2023 में हुए उप- चुनाव में 54 प्रतिशत पोलिंग हुई थी। डा. अग्रवाल ने बताया कि मतगणना का काम 4 जून 2024 को सुबह 8 बजे शुरू होगा, जिसके लिए प्रशासन ने पुख़्ता प्रबंध यकीनी बनाए है।

डिप्टी कमिशनर ने शांतिपूर्ण वोटिंग प्रक्रिया को सुनिश्चित बनाने के लिए सभी अधिकारियों/ कर्मचारियों, सुरक्षा दस्तों और लोगों का धन्यवाद भी किया।


Share news