जालंधर ब्रीज: पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी सिबिन सी ने आज वीडियो कांफ्रैंस के माध्यम से 10 मई को होने वाले लोकसभा उपचुनाव के लिए सिविल और पुलिस प्रशासन द्वारा की जा रही तैयारियों और प्रबंधो की समीक्षा की और कहा कि हर पहलू से पुख्ता प्रबंध किए जा रहे है।
विशेष डीजीपी और चुनाव के लिए स्टेट पुलिस नोडल अधिकारी ईश्वर सिंह और अतिरिक्त सीईओ विपुल उज्ज्वल सहित डिप्टी कमिश्नर जसप्रीत सिंह, पुलिस कमिश्नर कुलदीप सिंह चाहल, एसएसपी (ग्रामीण) मुखविंदर सिंह भुल्लर और अन्य अधिकारियों ने वीडियो काफ्रैंस के माध्यम से बैठक करते सीईओ सिबिन सी ने कहा कि चुनाव संबंधी सभी तैयारियां सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने डिप्टी कमिश्नर से आदर्श मतदान केन्द्र, आदर्श मतदान केन्द्र, मतदान पोलिंग स्टेशनो, परिवहन एवं संचार योजना की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।
पुलिस कमिश्नर कुलदीप सिंह चाहल और एसएसपी मुखविंदर सिंह भुल्लर स्पेशल डीजीपी ईश्वर सिंह को बताया गया कि जिले में करीब 90 प्रतिशत लाइसैंसी हथियार जमा करवाए जा चुके है। उन्होंने कहा कि विशेष चौकियों के माध्यम से चैकिंग और पेट्रोलिंग भी तेज कर दी गई है। उन्होंने सुरक्षाकर्मियों की तैनाती के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि आम चुनाव शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से करवाए जाएगे। उन्होंने कहा कि एसएसटी की टीमें और उड़नदस्ते लगातार चुनाव गतिविधियों पर नजर रख रहे है।
डिप्टी कमिश्नर जसप्रीत सिंह ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा सभी मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग की व्यवस्था कर विशेष कंट्रोल रूम स्थापित किया जा रहा है, ताकि मतदान वाले दिन पूरी चुनाव प्रक्रिया पर नजर रखी जा सके। उन्होंने कहा कि वोट पर्चियों की छपाई का काम लगभग पूरा होने वाला है और एपिक का वितरण भी शुरू हो गया है। जिले में 45 मॉडल मतदान केंद्रों के साथ-साथ 9 ‘ओनली वुमेन पोलिंग केंद्र’ प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक और जालंधर केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र में एक बूथ स्थापित किया जाएगा जहां पूरी प्रक्रिया विकलांग व्यक्तियों द्वारा की जाएगी।
उन्होंने कहा कि विभिन्न कर्मचारियों का प्रशिक्षण भी जारी है ताकि वे मतदान और मतगणना के दिन से संबंधित प्रत्येक प्रक्रिया से भली-भांति परिचित हो।

More Stories
भाजपा वेस्ट, कैंट, सेंट्रल विधानसभा मे पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर आयोजित
भाजपा द्वारा एनआरआई मीट प्रवासी पंजाबियों के मुद्दों और पंजाब के भविष्य पर चर्चा,राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति गंभीर -सुनील जाखड़
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने पुनात्सांगछू जलविद्युत परियोजना का दौरा किया; महत्वपूर्ण समारोह में भाग लिया