जालंधर ब्रीज: स्थानीय निकाय मंत्री बलकार सिंह ने राज्य में नगर सुधार ट्रस्टों के कामकाज से सम्बन्धित अलग-अलग मुद्दों और माँगों के समाधान के लिए ट्रस्टों के चेयरमैनों के साथ म्युनिसिपल भवन सैक्टर 35 चंडीगढ़ में मीटिंग की। मीटिंग का उद्देश्य पंजाब के विकास के लिए सहयोग को बढ़ाना और प्रभावशाली उपायों की रणनीति बनाना था।
मीटिंग के दौरान ट्रस्टों के चेयरमैनों के साथ सम्बन्धित कई मुद्दों पर चर्चा की गई। स्थानीय निकाय मंत्री बलकार सिंह ने चेयरमैनों को अनमोल मार्गदर्शन और समझ प्रदान की, जिससे वे अपने-अपने क्षेत्रों में पेश चुनौतियों को दूर करने के योग्य बनाते हैं। उन्होंने कहा कि राज्य के शहरों की बेहतर छवि बनाना और शहर निवासियों को उचित नागरिक सेवाएं देने में ट्रस्टों का अहम रोल है।
मंत्री ने विभिन्न क्षेत्रों में चल रहे प्रोजेक्टों में तेज़ी लाने, पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ाने और स्रोतों के सर्वोत्तम प्रयोग को यकीनी बनाने के महत्व पर ज़ोर दिया। ट्रस्टों के चेयरमैनों ने पंजाब के सर्वांगीण विकास को उत्साहित करने के लिए आने वाली पहलकदमियों के लिए अपने एजंडे और प्रस्ताव भी पेश किये।
बलकार सिंह ने इस बात पर रौशनी डाली कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार पंजाब को एक जीवंत और खुशहाल राज्य में बदलने की इच्छा रखती है। इस अनुसार मंत्री ने ट्रस्टों के चेयरमैनों को इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए एक दूसरे के साथ तालमेल करके काम करने की सलाह दी।
बलकार सिंह ने फ़ैसला लेने की प्रक्रिया में भाईचारक शमूलियत और जन भागीदारी की महत्ता को केंद्रित किया। उन्होंने टिकाऊ और समावेशी शहरी स्थान बनाने की ज़रूरत पर ज़ोर दिया जो सभी निवासियों की विभिन्न ज़रूरतों को पूरा करते हैं।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि स्थानीय निकाय विभाग पंजाब में विकास के एजंडे को आगे बढ़ाने के लिए वचनबद्ध है और राज्य में तरक्की और खुशहाली को यकीनी बनाने के लिए नगर सुधार ट्रस्टों के चेयरमैनों के साथ सहयोग करना जारी रखेगा।
इस मौके पर स्थानीय निकाय विभाग के सचिव अजोए शर्मा और डायरैक्टर उमा शंकर गुप्ता उपस्थित थे।

More Stories
पंजाब में चालू खरीफ सीजन के लिए यूरिया की कोई किल्लत नहीं; मांग के मुकाबले 10.71 लाख मीट्रिक टन की रिकॉर्ड उपलब्धता सुनिश्चित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे लंबे निरंतर प्रधानमंत्री कार्यकाल पर गुरुद्वारा साहिब लुधियाना में अरदास
एम्स गुवाहाटी के अध्यक्ष ने त्रिपुरा के राज्यपाल से की भेंट; भविष्य के चिकित्सकों को सड़क सुरक्षा और राष्ट्र निर्माण पर किया संबोधित