जालंधर ब्रीज: स्थानीय निकाय मंत्री पंजाब डॉ. रवजोत सिंह ने विधान सभा क्षेत्र शाम चौरासी के कस्बा हरियाना में एक बहुप्रतीक्षित विकास कार्य का शुभारंभ किया। उन्होंने यहां वार्ड नंबर 4 के ढोल कालोनी में 15 वर्षों से अधूरी पड़ी एक कच्ची गली को पक्का करने के कार्य की शुरुआत की। यह गली अब 10.83 लाख रुपए की लागत से पक्की बनाई जाएगी, जिससे स्थानीय निवासियों को बड़ी राहत मिलेगी।
स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने कहा कि पंजाब सरकार, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान जी के नेतृत्व में राज्य के हर कोने में बुनियादी ढांचे के विकास को प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने बताया कि इस गली के पक्के होने से न केवल स्थानीय निवासियों को बारिश व धूल की समस्याओं से राहत मिलेगी, बल्कि आवागमन भी सुगम होगा और क्षेत्र की सुंदरता भी बढ़ेगी।
उन्होंने कहा कि हमारी सरकार हर गांव, कस्बे और शहर में बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य करवा रही है। यह गली लंबे समय से लोगों की मांग थी और अब इस कार्य को तेजी से पूरा किया जाएगा। डॉ. रवजोत सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर कोई समझौता न हो और तय समय सीमा में कार्य पूरा किया जाए। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि आने वाले समय में क्षेत्र में और भी विकास परियोजनाएं शुरू की जाएंगी।
अवसर पर नगर अध्यक्ष मुकेश डडवाल, सुखदेव शर्मा, अमनदीप सिंह, डॉ. संदीप, डॉ. मनीष कुमार और राज कुमार के अलावा अन्य गणमान्य विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल के लिए स्थानीय निकाय मंत्री का आभार जताया और कहा कि यह गली कस्बा हरियाणा के लिए एक ऐतिहासिक विकास कदम है।

More Stories
जालंधर में सीएनजी को बढ़ावा देने की मुहिम तेज, ट्रांसपोर्टर्स से बदलाव की अपील
पंजाब सरकार ने वाछिंत अपराधियों और गैंगस्टरों पर शिकंजा कसने के लिए नई इनाम नीति को किया नोटीफाई ,एसएसपी, सीपी/ आईजीपी/ डीआईजी रेंजों और विंग प्रमुखों को 1 लाख से 2 लाख रुपए तक के इनामों के लिए मंज़ूरी के लिए अधिकारित किया गया
50000 रुपए रिश्वत की मांग करने वाला सरपंच विजीलैंस ब्यूरो ने किया काबू