April 11, 2026

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

जीओ और जीवन दो “पेट सम्बंधी रोग निवारण शिविर”

Share news

जालंधर ब्रीज: भारतीय योग संस्थान चंडीगढ़ प्रांत के अन्तर्गत पश्चिमी जिला चंडीगढ़ द्वारा, फ्रेगरेंस गार्डन सेक्टर 36 चंडीगढ़ में पेट सम्बंधी रोगों से छुटकारा पाने के लिए 1 जून से 5 जून तक पांच दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में ट्राईसिटी के लगभग 100 से अधिक साधक साधिकाओं ने भाग लिया।

भारतीय योग संस्थान चंडीगढ़ प्रांत के प्रांतीय प्रधान गोपाल दास जी ने पेट सम्बंधी रोगों पर विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए बताया कि पेट सभी रोगों का मूल है। पेट ठीक न रहने पर अनेक घातक रोगों जैसे कि मोटापा, मधुमेह, हृदय रोग, गुर्दे की बिमारी, उच्च रक्तचाप, पित्त दोष, हड्डी दोष, कब्ज, गैस, हर्निया, पथरी, दस्त, अपच, अल्सर इत्यादि रोग उत्पन्न होते हैं।

निर्मल सिंह, जिला मंत्री, पश्चिमी जिला चंडीगढ़ द्वारा अपने सम्बोधन में पाचन प्रणाली से सम्बंधित बहुत ही उत्तम जानकारी प्रतिभागियों को दी गई। राजन कपूर, प्रधान पश्चिमी जिला चंडीगढ़ द्वारा आसनों का अभ्यास करवाया गया तथा साधकों को प्रेरित करते हुए बताया कि योगाभ्यास, आहार व दिनचर्या में सुधार लाकर पेट से सम्बंधित रोगों को नियंत्रित किया जा सकता है।

इस शिविर को सफल बनाने में फ्रेगरेंस गार्डन योगाभ्यास केन्द्र के कार्यकर्ताओं एवं जिला अधिकारियों का जिसमें मुख्य तौर पर श्री निर्मल सिंह, अशोक सेठी जी, सतीश साहनी , विंग कमांडर आर के अनेजा एवं सुदेश कुमारी द्वारा भरपूर योगदान दिया गया।


Share news

You may have missed