जालंधर ब्रीज: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जी20 के सदस्य राष्ट्रों के नेताओं के साथ आज ऐतिहासिक राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने इस तथ्य को रेखांकित किया कि गांधी जी के शाश्वत आदर्श एक सामंजस्यपूर्ण, समावेशी एवं समृद्ध वैश्विक भविष्य के सामूहिक दृष्टिकोण का मार्गदर्शन करते हैं।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया:
“ऐतिहासिक राजघाट पर, जी20 परिवार ने शांति, सेवा, करुणा और अहिंसा के प्रतीक महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की।
जैसे-जैसे विविध राष्ट्र एकजुट हो रहे हैं, गांधी जी के शाश्वत आदर्श एक सामंजस्यपूर्ण, समावेशी एवं समृद्ध वैश्विक भविष्य के हमारे सामूहिक दृष्टिकोण का मार्गदर्शन करते हैं।”
प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक्स पर पोस्ट किया:
“जी20 परिवार ने बापू को श्रद्धांजलि अर्पित की। विश्व के नेताओं ने राजघाट का दौरा किया जहां उन्होंने महात्मा गांधी की समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित की।”


More Stories
28 से 30 सितंबर तक तीन दिवसीय बैंक हड़ताल प्रस्तावित, ग्राहकों को 25 सितंबर तक जरूरी काम निपटाने की सलाह
भारत सरकार ने वर्ष 2029 तक नशा मुक्त भारत बनाने के लिए रोडमैप तैयार किया
विजन डॉक्यूमेंट 2026-29 के प्रति जागरूकता के लिए PIB चंडीगढ़ ने नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) के सहयोग से आयोजित किया ‘वार्तालाप