जालंधर ब्रीज: भारत में सक्रिय मामले कम होकर 7,02,887 तक पहुंचे।
पिछले 24 घंटों में भारत में 53,256 नये मामले दर्ज हुये, जो 88 दिनों में सबसे कम हैं।
अब तक पूरे देश में कुल 2,88,44,199 मरीज स्वस्थ हुये।
पिछले 24 घंटों के दौरान 78,190 मरीज स्वस्थ हुये।
पिछले लगातार 39वें दिन दैनिक नये मामलों की तुलना में दैनिक रिकवरी अधिक रही।
रिकवरी दर में इजाफा, वह 96.36 प्रतिशत पहुंची।
साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर पांच प्रतिशत से नीचे कायम। वर्तमान में यह 3.32 प्रतिशत है।
दैनिक पॉजिटिविटी दर 3.83 प्रतिशत है, जो लगातार 14वें दिन पांच प्रतिशत से कम पर कायम है।
जांच क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि के साथ, अभी तक कुल 39.24 करोड़ से अधिक जांचें की जा चुकी हैं।
देशव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक वैक्सीन की 28 करोड़ डोज लगाई गई है।

More Stories
केंद्र सरकार ने बिहार, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल के ग्रामीण स्थानीय निकायों के लिए 3,324 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी की
एम्स गुवाहाटी अध्यक्ष ने राज्यपाल को भेंट की सड़क सुरक्षा पर आधारित पुस्तक
आयकर विभाग द्वारा नए आयकर अधिनियम और टीडीएस/टीसीएस प्रावधानों पर सेमिनार का आयोजन