
जालंधर ब्रीज: कोविड टीकाकरण में भारत ने एक और मील का पत्थर पूरा कर लिया। उसने कोविड वैक्सीन की खुराक लगाने की तादाद में अमेरिका को पीछे छोड़ दिया है।
देशव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक वैक्सीन की 32.36 करोड़ डोज लगाई गई हैं।
पिछले 24 घंटों में भारत में 46,148 नये मामले दर्ज हुये।
भारत में सक्रिय मामले कम होकर 5,72,994 तक पहुंचे।
कुल मामलों में सक्रिय मामले 1.89 प्रतिशत रहे।
देश भर में अब तक 2,93,09,607 मरीज ठीक हुए
पिछले 24 घंटों के दौरान 58,578 मरीज स्वस्थ हुये।
पिछले लगातार 46वें दिन दैनिक नये मामलों की तुलना में दैनिक रिकवरी अधिक रही।
रिकवरी दर में इजाफा, वह 96.80 प्रतिशत पहुंची।
साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर पांच प्रतिशत से नीचे कायम। वर्तमान में यह 2.81 प्रतिशत है।
दैनिक पॉजिटिविटी दर 2.94 प्रतिशत है, जो लगातार 21वें दिन पांच प्रतिशत से कम पर कायम है।
जांच क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि के साथ, अभी तक कुल 40.63 करोड़ से अधिक जांचें की जा चुकी हैं।
स्वास्थ्य कर्मी | 1st खुराक | 1,01,98,257 |
2nd खुराक | 72,07,617 | |
अग्रिम पंक्ति के कर्मी | 1st खुराक | 1,74,42,767 |
2nd खुराक | 93,99,319 | |
18-44 वर्ष आयु वर्ग | 1st खुराक | 8,46,51,696 |
2nd खुराक | 19,01,190 | |
45-59 वर्ष आयु वर्ग | 1st खुराक | 8,71,11,445 |
2nd खुराक | 1,48,12,349 | |
60 वर्ष से अधिक | 1st खुराक | 6,75,29,713 |
2nd खुराक | 2,34,08,944 | |
योग | 32,36,63,297 |
More Stories
आत्मनिर्भर भारत: भारतीय सेना ड्रोन प्रतियोगिता के माध्यम से स्वदेशी नवाचार को बढ़ावा देगी
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पहलगाम आतंकी हमले पर भारत के मज़बूत, सफल और निर्णायक जबाव ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर लोक सभा में हुई विशेष चर्चा में भाग लिया
केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने पंजाब केंद्रीय विश्वविद्यालय में ₹201 करोड़ की बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का वर्चुअल माध्यम से शिलान्यास किया