जालंधर ब्रीज: पंजाब के पशु पालन मंत्री स. लालजीत सिंह भुल्लर ने आज विभाग के वैटरनरी डाक्टरों को पे पैरिटी बहाल कराने का भरोसा दिया। अपनी सरकारी रिहायश में ज्वाइंट एक्शन कमेटी ऑफ वैटस फार पे पैरिटी के प्रतिनिधिमंडल के साथ मीटिंग के दौरान स. लालजीत सिंह भुल्लर ने जहाँ वैटरनरी डाक्टरों के वेतन में असमानता को दूर करने की माँग के साथ सहमति जतायी, वहीं अगले हफ़्ते वैटरनरी डाक्टरों को साथ लेकर इस माँग सम्बन्धी वित्त मंत्री के साथ पैनल मीटिंग करवाने के लिए भी कहा। स. भुल्लर ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार मुलाजिमों की जायज़ माँगों को पहल के आधार पर हल करने के लिए वचनबद्ध है।
एक्शन कमेटी के कनवीनर डॉ. रजिन्दर सिंह, को-कनवीनर डॉ. गुरचरन सिंह ने कैबिनेट मंत्री को अवगत करवाया कि पिछली कांग्रेस सरकार के दौरान वैटरनरी डाक्टरों की मेडिकल अधिकारियों के समान पिछले 45 साल से चली आ रही पे पैरिटी तोड़ दी गई थी जिसमें वैटरनरी अफसरों का एंट्री स्केल 56100 से घटाकर 47600 कर दिया गया था।
इस दौरान ज्वाइंट एक्शन कमेटी के को-कनवीनर डॉ. कंवरअनूप कलेर, डॉ. गुरदीप सिंह, डॉ. माजिद आज़ाद, डॉ. गुरदीप कलेर, मीडिया इंचार्ज डॉ. गुरिन्दर सिंह वालिया एवं डॉ. परमपाल सिंह, पटियाला ज़ोन के ऑर्गेनाईज़र डॉ. सरबदीप सिंह और सोशल मीडिया इंचार्ज डॉ. अकशप्रीत सिंह शामिल थे।

More Stories
वन स्टॉप सेंटरों के माध्यम से 17,651 महिलाओं को निःशुल्क सहायता: डॉ. बलजीत कौर
पंजाब में संभावित आतंकी हमला टला; दो ग्रेनेडों सहित दो व्यक्ति गिरफ्तार
पंजाब ने स्कूलों की तस्वीर बदलने के लिए ऐतिहासिक मिशन शुरू करने हेतु वर्ल्ड बैंक के साथ 3,500 करोड़ रुपये का समझौता किया: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान