जालंधर ब्रीज: चैस ओलंपियाड की टॉर्च रिले आज कुरुक्षेत्र पहुंची। इस टॉर्च रिले का धर्मक्षेत्र-कुरुक्षेत्र के आइकॉनिक साइट ब्रह्मसरोवर पुरुषोत्तमपुरा बाग में पहुँचने पर भव्य स्वागत किया गया।
चैस ओलिम्पयाड की टॉर्च रिले का धर्मनगरी कुरुक्षेत्र पहुँचने पर भव्य स्वागत किया गया। देश के आईकोनिक स्थल ब्रह्मïसरोवर पुरुषोत्तमपुरा बाग में उपायुक्त मुकुल कुमार और भारतीय खेल प्राधिकरण की कार्यकारी निदेशिका ललिता शर्मा ने चैस ओलिम्पयाड की टॉर्च रिले को सम्मान से प्राप्त किया और विधिवत रूप से स्टैंड में स्थापित किया।
यह टार्च रिले आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत देश के 75 आईकॉनिक साईट पर पहुंचेगी।
कुरुक्षेत्र में हुए इस आयोजन में ग्रैंड मास्टर हिमांशु शर्मा विशेष तौर पर शामिल हुए, इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया।
ऑल इंडिया चैस फैडरेशन के कोषाध्यक्ष नरेश शर्मा ने कहा कि भारत में पहली बार 28 जुलाई से 9 अगस्त तक तामिलनाडू के महाबलीपुरम में चैस ओलिम्पयाड का आयोजन होने जा रहा है। इस चैस ओलिम्पयाड के लिए 19 जून 2022 को दिल्ली आईजी स्टेडियम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने टॉर्च रिले को हरी झंडी देकर रवाना किया था और यह टॉर्च रिले 27 जुलाई को तामिलनाडू में पहुंचेगी। यह गेम 1927 से खेला जा रहा है और इस खेल को और अधिक बढावा देने के लिए हर 2 साल में चैस ओलिम्पयाड का आयोजन किया जाएगा और इसकी टॉर्च रिले भी भारत से ही चलेगी।
इस अवसर पर कुरुक्षेत्र के उपायुक्त मुकुल कुमार ने कहा कि चैस बहुत पुराना खेल है और यह विश्व को भारत की ही देन है। यह मन को एकाग्र करने वाला खेल है।
भारतीय खेल प्राधिकरण की कार्यकारी निदेशिका ललिता शर्मा ने कहा कि युवा पीढ़ी का सही मार्गदर्शन करने और खेलों को बढावा देने के उद्देश्य से ही भारत सरकार की तरफ से चैस ओलिम्पयाड टॉर्च रिले का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रकार के कार्यक्रमों से युवा पीढी को प्रेरणा मिलती है।


More Stories
भाजपा वेस्ट, कैंट, सेंट्रल विधानसभा मे पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर आयोजित
भाजपा द्वारा एनआरआई मीट प्रवासी पंजाबियों के मुद्दों और पंजाब के भविष्य पर चर्चा,राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति गंभीर -सुनील जाखड़
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने पुनात्सांगछू जलविद्युत परियोजना का दौरा किया; महत्वपूर्ण समारोह में भाग लिया