जालंधर ब्रीज: पंजाब विधान सभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने कोविड-19 की हिदायतों अनुसार स्वयं को एकांतवास कर लिया है। बीते दिनों कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस को कोरोना हो जाने के बाद संधवां ने यह फ़ैसला लिया है। संधवां, बैंस के संपर्क में आए थे और पंजाब सरकार की हिदायतों अनुसार उन्होंने स्वयं को एकांतवास कर लिया है।एक प्रवक्ता के अनुसार संधवां कोविड नियमों और हिदायतों की पूरी तरह पालना कर रहे हैं। उनकी सेहत ठीक है और वह घर से ही काम करेंगे। उन्होंने अपील की कि कोरोना अभी पूरी तरह गया नहीं, इसलिए लोगों को सरकार की तरफ से जारी हिदायतों और नियमों की पालना करनी चाहिए।

More Stories
गोल्डन एज सीनियर सिटिजन एसोसिएशन का मासिक मिलन समारोह हर्षोल्लास से आयोजित
विजिलेंस ब्यूरो ने निजी पासपोर्ट एजेंट को 20,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों किया काबू
टकसाली अकाली नेता रणतेज सिंह पोवार आप में हुए शामिल,सीएम मान ने रणतेज सिंह का पार्टी में किया स्वागत