जालंधर ब्रीज: पंजाब विधान सभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने महान सूफ़ी संत बाबा फ़रीद जी के आगमन पर्व पर राज्य भर के लोगों को बधाई दी है। संधवां ने कहा कि बाबा शेख फ़रीद जी ने अपनी वाणी में लोगों को अमन- शान्ति, भाईचारक सांझ और सहकारिता का संदेश दिया। उनकी तरफ से रची गई वाणी की मौजूदा भौतिकवादी समाज में और भी ज्यादा सार्थिकता है। विधान सभा स्पीकर ने लोगों को बाबा फ़रीद जी की तरफ से बताए गए मार्ग पर चलने और आपसी प्रेम प्यार के साथ रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि इससे हम एक बेहतर समाज की सृजना कर सकते हैं। गौरतलब है कि बाबा फ़रीद जी के पवित्र श्लोक और पवित्र शब्द श्री गुरु ग्रंथ साहिब में भी दर्ज हैं।

More Stories
चंडीगढ़ कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के डिप्लोमा विंग के पूर्व छात्रों ने 50 साल की बेहतरीन कामयाबी का जश्न मनाया
विपक्ष के दबाव में भुल्लर की गिरफ्तारी: बाजवा
अमृतसर में नशा तस्करी मॉड्यूल के दो सदस्य 5 किलो हेरोइन सहित गिरफ्तार