जालंधर ब्रीज: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा भ्रष्टाचार को ख़त्म करने के लिए गए फ़ैसले की सराहना करते हुए पंजाब विधान सभा के स्पीकर स. कुलतार सिंह संधवां ने कहा है कि उनकी पार्टी ने सत्ता में आने पर लोगों को भ्रष्टाचार मुक्त एवं साफ़-सुथरा प्रशासन देने का वादा किया था और इसके सम्बन्ध में पंजाब सरकार पूरी तरह से वचनबद्ध है।
राज्य में सरकारी अधिकारियों द्वारा हड़ताल करने के सम्बन्ध में मुख्यमंत्री द्वारा लिए गए फ़ैसले के बारे में स. संधवां ने कहा कि राज्य से भ्रष्टाचार का ख़ात्मा करना उनकी पहली जि़म्मेदारी है और पंजाब सरकार के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को इस सम्बन्ध में सरकार का साथ देना चाहिए।
उन्होंने कहा कि राज्य के लोग भ्रष्टाचार से बुहत ज़्यादा दुखी हैं और उनको इसकी जकडऩ से बाहर निकालने के लिए सभी लोगों को सरकार का साथ देना चाहिए। स. संधवां ने कहा कि इस सम्बन्ध में जिन बड़े पदों पर कोई बैठा है, उसकी जि़म्मेदारी उतनी ज़्यादा बढ़ जाती है। इस कारण हरेक अधिकारी को इसमें अपनी भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि भ्रष्ट कार्यवाही में शामिल कुछ लोग सभी लोगों को बदनाम कर देते हैं। इस कारण हम सभी की जि़म्मेदारी बनती है कि हम भ्रष्ट लोगों को नंगा करें और एक साफ़-सुथरे ठोस समाज का निर्माण करें।
स. संधवां ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में साफ़-सुथरा प्रशासन देने की आरंभ की गई मुहिम का अधिकारियों और कर्मचारियों समेत सभी वर्गों के लोगों को साथ देने और भ्रष्टाचार को ख़त्म करने के लिए मुख्यमंत्री के हाथ मज़बूत करने की अपील की है।

More Stories
नगर निगम जालंधर की बड़ी कार्रवाई: जोन नंबर 7 में बकाया वसूली और अवैध कनेक्शन काटे
जालंधर में सीएनजी को बढ़ावा देने की मुहिम तेज, ट्रांसपोर्टर्स से बदलाव की अपील
पंजाब सरकार ने वाछिंत अपराधियों और गैंगस्टरों पर शिकंजा कसने के लिए नई इनाम नीति को किया नोटीफाई ,एसएसपी, सीपी/ आईजीपी/ डीआईजी रेंजों और विंग प्रमुखों को 1 लाख से 2 लाख रुपए तक के इनामों के लिए मंज़ूरी के लिए अधिकारित किया गया