जालंधर ब्रीज: पंजाब विधान सभा के स्पीकर स. कुलतार सिंह संधवां ने खेल के क्षेत्र में देश का नाम रौशन करने के लिए खिलाडिय़ों को पूरी लगन और निष्ठा के साथ मेहनत करने की अपील की है। नेशनल सिख खेल-2022 के मार्शल आटर््स में पदक हासिल करने वाले एकमवीर सिंह और करनवीर सिंह का प्रसंशा पत्र के साथ विशेष सम्मान करने के अवसर पर स. संधवां ने कहा कि पंजाब सरकार ने राज्य में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने और खेल के क्षेत्र में पंजाब को फिर से अग्रणी राज्य बनाने के लिए सक्रियता आरंभ की हुई है। स. संधवां ने कहा कि पंजाब सरकार नौजवानों की ऊर्जा को सकारात्मक ढग़ से इस्तेमाल करने के लिए खेलों को प्रोत्साहित करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।
स. संधवां ने कहा कि पंजाब में खेल प्रतिभा की कोई कमी नहीं है और पंजाब सरकार उनकी क्षमता का लाभ उठाने और उनको अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में हिस्सा लेने और बढिय़ा प्रदर्शन करने के योग्य बनाने के लिए प्रयास कर रही है। उन्होंने यह भी बताया कि अब पंजाब में खिलाडिय़ों को अति-आधुनिक बुनियादी सुविधाएँ मुहैया करवाई जा रही हैं, जिससे खिलाड़ी अपना बढिय़ा प्रदर्शन दिखा सकें और देश का नाम रौशन कर सकें।
गौरतबल है कि नेशनल सिख खेल-2022 में पटियाला एकमवीर सिंह और मोहाली के करनवीर सिंह ने बूडो काई डौ मिक्स्ड मार्शल आटर््स के क्षेत्र में स्वर्ण पदक हासिल किए हैं। स. संधवां ने कहा कि इन खिलाडिय़ों द्वारा स्वर्ण पदक हासिल करना राज्य के लिए बहुत गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि इन खिलाडिय़ों ने राष्ट्रीय स्तर पर पंजाब का नाम रौशन किया है। उन्होंने दोनों खिलाडिय़ों को मुबारकबाद देते हुए उनके अच्छे स्वास्थ्य और अच्छे भविष्य की कामना की है।

More Stories
वन स्टॉप सेंटरों के माध्यम से 17,651 महिलाओं को निःशुल्क सहायता: डॉ. बलजीत कौर
पंजाब में संभावित आतंकी हमला टला; दो ग्रेनेडों सहित दो व्यक्ति गिरफ्तार
पंजाब ने स्कूलों की तस्वीर बदलने के लिए ऐतिहासिक मिशन शुरू करने हेतु वर्ल्ड बैंक के साथ 3,500 करोड़ रुपये का समझौता किया: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान