April 11, 2026

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

सांसद चौधरी संतोख सिंह के घर के आगे किसान मज़दूर संघर्ष समिति पंजाब द्वारा किया गया धरना पर्दशन

Share news

फोटोग्राफर रवि

जालंधर ब्रीज: आज किसान मज़दूर समिति पंजाब सुल्तानपुर लोधी लोहिआं खास जोन शाहकोट की तरफ से बड़ी गिनती में किसान मजदूरों और औरतों को साथ लेकर सांसद चौधरी संतोख सिंह के घर के आगे धरना पर्दशन किया गया। इस मौके पर उन्होंने ने कहा की मोदी सरकार की तरफ सी जो तीनो आर्डिनेंस और बिजली बिल 2020 में बदलाव किया गया है वह उन्हें कभी मंज़ूर नहीं होगा। इस पर्दशन की अगुवाई कर रहे प्रधान सतनाम सिंह द्वारा कहा गया की किसान मज़दूर संघर्ष समिति पंजाब के सारे कार्यकर्ता को साथ लेकर कैबिनेट मंत्रियों और सांसदों का घेराव करने का फैसला लिया है।आज उन्होनें सबसे पहले जालंधर से सांसद संतोख चौधरी का घेराव किया गया साथ में केंद्र और पंजाब सरकार के खिलाफ नारे बाजी की गयी। पर्दशन कर रहे किसान मज़दूर संघर्ष समिति को मौके पर पहुंचे डी सी पी बालकर सिंह द्वारा आश्वासन दिया गया की उनकी मांगे डिप्टी कमिश्नर और सांसद के आगे राखी जाएँगी। इस धरने में सतनाम सिंह, स्वर्ण सिंह ,हाकम सिंह ,सुखप्रीत सिंह ,तरसेम सिंह ,और कई किसान मज़दूर के आगू शामिल थे।


Share news