जालंधर ब्रीज: आज राजपुरा में भारतीय जनता पार्टी की ओर से आयोजित किसान-मजदूर फतेह रैली में भारी उत्साह और जनसैलाब देखने को मिला। एडवोकेट एन.के. वर्मा, संयोजक लीगल सेल पंजाब ने कहा कि रैली में न केवल बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए, बल्कि किसानों और मजदूरों ने भी बढ़-चढ़कर भागीदारी की। नारों और उत्साह से पूरा पंडाल गूंज उठा और उपस्थित जनसमूह ने बीजेपी के पक्ष में जोरदार समर्थन का ऐलान किया।

रैली में बीजेपी के कई वरिष्ठ नेताओं की विशेष उपस्थिति रही। इनमें राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग, केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू, पंजाब बीजेपी प्रेसिडेंट सुनील जाखड़, कार्यकारी प्रधान अश्विनी शर्मा, महारानी परनीत कौर, सुभाष शर्मा, विक्रमजीत सिंह चीमा, अनिल शरीन, सुरजीत ज्यानी, संजीव वशिष्ठ, सुखविंदर सिंह, जगदीश जग्गा सहित अनेक वरिष्ठ नेता मौजूद थे।
अपने संबोधन में तरुण चुग ने कहा कि किसान और मजदूर देश की रीढ़ हैं और बीजेपी हमेशा उनके हक और अधिकारों की लड़ाई लड़ती आई है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियां गांव, गरीब और किसान को सशक्त बनाने के लिए बनाई जा रही हैं और विपक्ष सिर्फ भ्रम फैलाने का काम कर रहा है।

केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू ने कहा कि पंजाब की जनता बीजेपी पर विश्वास कर रही है क्योंकि मोदी सरकार ने किसानों, युवाओं और मजदूरों के लिए ठोस काम किया है। उन्होंने कहा कि पंजाब की खुशहाली और विकास के लिए बीजेपी ही सबसे मजबूत विकल्प है।
पंजाब बीजेपी प्रेसिडेंट सुनील जाखड़ ने कहा कि पंजाब की धरती वीरों और मेहनतकशों की धरती है। आज इस रैली में उमड़ा जनसैलाब साबित करता है कि आने वाले समय में पंजाब में बीजेपी की लहर चलेगी।
पार्टी कार्यकारी प्रधान अश्वनी शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि लंबे समय से पंजाब में किसानों-मजदूरों के नाम पर राजनीति होती रही है, लेकिन वास्तव में उनके हितों के लिए काम सिर्फ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली बीजेपी सरकार ने किया है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने किसानों की आमदनी बढ़ाने, मजदूरों के अधिकार सुरक्षित करने और युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते खोलने की दिशा में ठोस कदम उठाए हैं।
रैली में उपस्थित किसान-मजदूर नेताओं और ग्रामीणों ने भी मंच से बीजेपी के पक्ष में समर्थन का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि पंजाब में अब बदलाव की बयार चल पड़ी है और किसान-मजदूरों की असली आवाज़ को ताकत सिर्फ बीजेपी ही दे सकती है।
रैली के अंत में नेताओं ने एकजुट होकर संकल्प लिया कि आने वाले विधानसभा उपचुनावों और 2027 के आम चुनावों में बीजेपी को पंजाब में नई ऊँचाइयों तक पहुंचाया जाएगा।

More Stories
जालंधर में सीएनजी को बढ़ावा देने की मुहिम तेज, ट्रांसपोर्टर्स से बदलाव की अपील
पंजाब सरकार ने वाछिंत अपराधियों और गैंगस्टरों पर शिकंजा कसने के लिए नई इनाम नीति को किया नोटीफाई ,एसएसपी, सीपी/ आईजीपी/ डीआईजी रेंजों और विंग प्रमुखों को 1 लाख से 2 लाख रुपए तक के इनामों के लिए मंज़ूरी के लिए अधिकारित किया गया
50000 रुपए रिश्वत की मांग करने वाला सरपंच विजीलैंस ब्यूरो ने किया काबू