June 22, 2025

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

खेडां वतन पंजाब दीया -2023 ,दोआबा खालसा सीनियर सैकेंडरी स्कूल ने फुटबाल अंडर-21 प्रतियोगिता जीती

Share news

जालंधर ब्रीज:  राज्य में चल रही ‘खेडां वतन पंजाब दीया-2023’ के तहत आयोजित किए जा रहे जिला स्तरीय टूर्नामैंट के सातवें दिन फुटबाल, हाकी, बैडमिंटन और तैराकी प्रतियोगिताएं आयोजित की गई।

खेलों के नतीजों की जानकारी देते हुए जिला खेल अधिकारी ने बताया कि फुटबॉल अंडर-21 लड़कों के मुकाबलों में दोआबा खालसा सीनियर सैकेंडरी स्कूल ने नवा स्कूल गांव ख्याला को 3-0 से हराया। संत बाबा भाग सिंह फुटबॉल अकादमी ने टाइगर फुटबॉल क्लब को 1-0 से हराया।

सैंट सोल्जर कॉलेज ने ढींडसा ब्लॉक, रूड़की की फुटबॉल टीम को 4-3 से हराया। गांव दादूवाल की फुटबॉल टीम ने स्पोर्ट्स स्किल्ड फुटबॉल अकादमी जालंधर को 5-4 से हराया। अंडर-21-30 ग्रुप में स्पोर्ट्स स्किल एकेडमी ने जालंधर फुटबॉल क्लब को 1-0 से हराया।

हॉकी अंडर-14 लड़कों में ओलंपियन सुरजीत हॉकी अकादमी की टीम ने हॉकी सेंटर धनोवाली की हॉकी टीम को 3-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे सैमीफाइनल में दोआबा खालसा सीनियर सैकेंडरी स्कूल की हॉकी टीम ने एकनूर अकादमी तेहंग को टाईब्रेकर से 4-1 से हराया और फाइनल में पहुंची।

अंडर-17 लड़कों की टीम में ओलंपियन सुरजीत हॉकी अकादमी ने संत सीचेवाल की हॉकी टीम को 9-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे सैमीफाइनल में दोआबा खालसा सीनियर सैकेंडरी स्कूल की हॉकी अकादमी ने एकनूर हॉकी अकादमी तेहंग को 1-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई।

बैडमिंटन अंडर-14 लड़कियों के मुकाबले में सानवी रन्नल ने सवरीन कौर को 15.4-15.4 से, सिमरप्रीत कौर ने शिवाली शर्मा को 15.14-15.08 से, मान्या रत्ती ने तनिष्का चौहान को 15.12-11.15-15.07 से, इनायत गुलाटी ने मायरा अरोड़ा को 15.01-15.02 से हरा कर अगले दौर के लिए जगह बनाई।

अंडर-17 लडके दिव्यांश सचदेवा ने हैवनजीत सिंह औजला को 15.03 से, दानिश भनोट ने गितांश शर्मा को 11.15-15.0.05-15.10 से, सार्थक भारद्वाज ने वंश बतरा को 13.15-15.13-15.11 से अनीश भारदवाज ने अरिहंत शर्मा को 15.13-15.07 को हराकर सैमीफाइनल में जगह बनाई।
अंडर-21 गर्ल्स सिंगल्स में समृद्धि भारद्वाज को खुशी से वॉकओवर मिला। मान्या रल्लन ने वंशिका वशिष्ठ को 15.01-15.05 से, कृतिका ठाकुर ने समृद्धि चोपड़ा को 8.15-15.14-15.14 से हराकर सैमीफाइनल में प्रवेश किया।

तैराकी अंडर-14 लड़कों की 50 मीटर बटरफ्लाई स्पर्धा में गुरवीर सिंह मान ने पहला, ईश खुराना ने दूसरा और हरमनप्रीत सिंह ने तीसरा स्थान हासिल किया। अंडर-14 लड़कियों की 50 मीटर बटरफ्लाई स्पर्धा में हुनर अहलूवालिया ने पहला, मकान्या सोनम ने दूसरा और मोहरदीप कौर ने तीसरा स्थान हासिल किया। अंडर-17 लड़कियों की 50 मीटर बटरफ्लाई स्पर्धा में रीहत भट्ट ने पहला, सोना नारंग ने दूसरा और राजवीर कौर ने तीसरा स्थान हासिल किया। अंडर-21-40 (पुरुष) 50 मीटर बटरफ्लाई स्पर्धा में अमन घई ने पहला, नीतीश कुमार ने दूसरा और बलवंत सिंह ने तीसरा स्थान हासिल किया।


Share news