जालंधर ब्रीज: पंजाब के पटियाला जिले में आम आदमी पार्टी (आप) द्वारा मालवा ईस्ट ज़ोन के सोशल मीडिया वॉलंटियर्स की एक अहम मीटिंग आयोजित की गई। इस बैठक में सोशल मीडिया के ज़रिए पार्टी के विचारों को लोगों तक पहुंचाने और विपक्ष के झूठे प्रचार का जवाब देने की व्यापक रणनीति तैयार की गई।
पटियाला में आयोजित इस सोशल मीडिया मीटिंग में मालवा ईस्ट ज़ोन के जोन वॉलंटियर्स, जिला वॉलंटियर्स और हल्का वॉलंटियर्स ने भाग लिया। इस अहम बैठक में सोशल मीडिया के आधुनिक टूल्स और प्लेटफॉर्म्स पर काम करने की विस्तृत ट्रेनिंग दी गई, जिसमें वीडियो एडिटिंग और ग्राफिक डिज़ाइन से जुड़ी दो खास मोबाइल ऐप्लिकेशनके ज़रिए प्रशिक्षण दिया गया।
राज्य नेतृत्व की ओर से वॉलंटियर्स को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि वे आम आदमी पार्टी (AAP) की सोच और पंजाब सरकार के जनहित में किए जा रहे कार्यों को सोशल मीडिया के हर प्लेटफॉर्म पर मजबूती से रखें। साथ ही विपक्षी दलों द्वारा फैलाए जा रहे झूठे प्रचारका सटीक जवाब भी उन्हीं के अंदाज़ में दें, लेकिन तथ्यों के साथ।

इस बैठक का एक और बड़ा उद्देश्य संगठन का विस्तार करना भी रहा, जहां सोशल मीडिया से जुड़े हर वॉलंटियर को जिम्मेदारी दी जाएगी कि वे अपने-अपने हलकों में सोशल मीडिया प्रचार को और तेज़ करें। हर वॉलंटियर को डिजिटल स्तर पर तैयार किया जा रहा है ताकि सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को आम जनता तक तुरंत पहुंचाया जा सके।
राज्य स्तर की इस पहल से यह साफ़ है कि आम आदमी पार्टी अब सोशल मीडिया को एक मजबूत हथियार की तरह इस्तेमाल करने जा रही है। इसका असर आने वाले चुनावों और जनसंपर्क अभियानों में साफ़ तौर पर देखने को मिलेगा।

More Stories
भाजपा वेस्ट, कैंट, सेंट्रल विधानसभा मे पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर आयोजित
भाजपा द्वारा एनआरआई मीट प्रवासी पंजाबियों के मुद्दों और पंजाब के भविष्य पर चर्चा,राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति गंभीर -सुनील जाखड़
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने पुनात्सांगछू जलविद्युत परियोजना का दौरा किया; महत्वपूर्ण समारोह में भाग लिया