August 19, 2026

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

​कपूरथला में भाजपा की अहम बैठक: राष्ट्रीय संगठन मंत्री बी.एल. संतोष के पंजाब आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में भरा जोश, 2027 चुनाव के लिए कसी कमर

Share news

फोटोकपूरथला में बैठक के दौरान जिला अध्यक्ष चेतन सूरी विधानसभा इंचार्ज सन्नी शर्मा जी का स्वागत व अभिनंदन करते हुए।

जालंधर ब्रीज: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री बी.एल. संतोष जी के आगामी 24 और 25 अगस्त के पंजाब प्रवास की तैयारियों को लेकर आज कपूरथला में एक विशेष सांगठनिक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष चेतन सूरी जी ने की, जिसमें कपूरथला विधानसभा के इंचार्ज एवं स्पोर्ट्स सेल पंजाब प्रदेश अध्यक्ष सन्नी शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित हुए।

​बैठक में पहुंचने पर जिला अध्यक्ष चेतन सूरी व उपस्थित पदाधिकारियों ने विधानसभा इंचार्ज सन्नी शर्मा का सिरोपाओ एवं पुष्पगुच्छ देकर भव्य स्वागत किया

​2027 विधानसभा चुनाव में भाजपा का परचम लहराने का संकल्प:
बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता व विधानसभा इंचार्ज सन्नी शर्मा ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री बी.एल. संतोष जी का पंजाब दौरा कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करेगा। उन्होंने कहा कि 2027 के पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी पूरी तरह से तैयार है।

​सन्नी शर्मा ने कहा: ​”पंजाब की जनता वर्तमान सरकार की नीतियों से त्रस्त हो चुकी है और अब भाजपा की ओर उम्मीद से देख रही है। हमें ज़मीनी स्तर पर संगठन को और मजबूत बनाते हुए केंद्र सरकार की जनहितकारी नीतियों और योजनाओं को हर घर तक पहुंचाना है, ताकि 2027 में पंजाब में भाजपा की मजबूत सरकार बनाई जा सके।”

​संगठन की मजबूती पर जोर बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिला अध्यक्ष चेतन सूरी ने कहा कि बी.एल. संतोष जी का मार्गदर्शन कपूरथला के प्रत्येक कार्यकर्ता को नई दिशा देगा। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन की मजबूती के लिए पूरी ताकत से जुटने का आह्वान किया।

​ये सभी रहे मुख्य रूप से उपस्थित इस अवसर पर जिला अध्यक्ष चेतन सूरी, विधानसभा इंचार्ज सन्नी शर्मा, जिला महामंत्री कपूर साहब, विभिन्न मंडलों के प्रभारी, शक्ति केंद्र प्रमुख तथा जिला व मंडल स्तर के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।


Share news

You may have missed