जालंधर ब्रीज: भारतीय जनता पार्टी पंजाब के वरिष्ठ नेता व प्रवक्ता दीवान अमित अरोड़ा ने यहा भाजपा चुनाव कार्यालय में एक वार्ता में बताया कि अरविंद केजरीवाल ने गत दिनों जालंधर में एक रैली दौरान कहा था कि आम आदमी पार्टी ने सभी गारंटी एक वर्ष में ही पूरी कर दी है, केजरीवाल के उक्त बयान को झूठ का पुलिंदा बताते हुए दीवान अरोड़ा ने कहा कि 16 दिसम्बर 2021 को विधानसभा चुनाव के पूर्व जालंधर में तिरंगा यात्रा के दौरान अरविंद केजरीवाल ने देश की सबसे बड़ी स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी तथा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बनाए जाने की गारंटी दी थी। जबकि वास्तविकता यह है कि स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी व अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बनाए जाने की सरकार की कोई योजना नही है और न ही किसी प्रकार का प्रावधान बजट में रखा गया है।
दीवान अरोड़ा ने कहा कि देश के लोग समझदार हैं, केजरीवाल व भगवंत मान अब अपने झूठे वायदों से लोगों को मुर्ख नही बना सकते। उन्होंने आम आदमी पार्टी को कट्टर भ्रष्टाचारी, कट्टर बेईमान व कट्टर मक्कार पार्टी बताया।
इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अमरजीत सिंह अमरी, मीडिया सचिव जनार्दन शर्मा, जिला महासचिव अमरजीत सिंह गोल्डी व वरिष्ठ भाजपा नेता राजीव ठाकुर उपस्थित थे।

More Stories
बीआईएस द्वारा जालंधर में IS 15658:2021 – कंक्रीट पेविंग ब्लॉक्स पर दो दिवसीय कैप्सूल कोर्स का आयोजन
कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने रक्षा सेवा कल्याण विभाग के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की
प्राइमरी और मास्टर कैडर स्पेशल एजुकेटरों की भर्ती प्रक्रिया जल्द होगी शुरू; शिक्षा विभाग को शीघ्र विज्ञापन जारी करने के निर्देश: हरपाल सिंह चीमा