जालंधर ब्रीज: वारिश पंजाब दे’ के मुखिया अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी पर अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की तारीफ की और कहा कि आप सरकार पंजाब के अमन चैन और सुरक्षा के लिए वचनबद्ध है। इसके लिए जो भी कठोर निर्णय लेने पड़ेंगे, हमारी सरकार लेने को तैयार हैं।
अपने एक ट्वीट में अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपना फर्ज बखूबी निभाया है। मुख्यमंत्री मान ने इस मिशन को बेहद परिपक्वता और साहस के साथ पूरा किया।
केजरीवाल ने पंजाब पुलिस की भी सराहना की और कहा कि पंजाब पुलिस के जवान बेहद साहसी और बहादुर है। राज्य पुलिस ने बिना किसी रक्तपात और गोली चलाये इतनी बड़ी कामयाबी हासिल की।
पूरी कार्रवाई के दौरान शांति बनाये रखने और पंजाब सरकार का साथ देने के लिए केजरीवाल ने पंजाब की जनता का भी शुक्रिया अदा किया और कहा कि पंजाब के लोगों की सुरक्षा करना और पंजाब में शांति व भाईचारा स्थापित करना हमारी प्राथमिकता है। किसी को भी पंजाब की शांति भंग करने की इजाजत नहीं दी जाएगी।

More Stories
पंजाब के फाजिल्का जिले के अबोहर स्थित आईसीएआर-सीआईपीएफईटी के केवीके फाजिल्का में एकीकृत कीट प्रबंधन पर पांच दिवसीय मानव संसाधन विकास कार्यक्रम का उद्घाटन
नगर निगम जालंधर की बड़ी कार्रवाई: जोन नंबर 7 में बकाया वसूली और अवैध कनेक्शन काटे
जालंधर में सीएनजी को बढ़ावा देने की मुहिम तेज, ट्रांसपोर्टर्स से बदलाव की अपील