July 17, 2025

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

केजरीवाल के पास मान के अलावा और कोई विकल्प नहीं, बाकी सभी बड़े नेता पार्टी छोड़ चुके: जीवन गुप्ता

Share news

जालंधर ब्रीज: बीजेपी पंजाब के प्रदेश महामंत्री जीवन गुप्ता ने अरविंद केजरीवाल द्वारा भगवंत मान को मुख्यमंत्री उम्मीदवार घोषित किए जाने पर व्यंग्य कसते हुए कहा कि जिस भगवंत मान ने शराब पी कर साहिब श्री गुरु ग्रन्थ साहिब जी की बेअदबी की हो, उसे पंजाब के मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाया जा रहा है। पंजाब की राजनीति में इससे बड़ी दु:खद बात और क्या हो सकती है। गुप्ता ने कहा कि भगवंत मान एक भोग के कार्यक्रम के दौरान शराब पी कर श्री गुरु ग्रन्थ साहिब जी की हजुरी में पहुँच कर गुरु जी बेअदबी की थी। इस असब की वीडियोज भी सोशल मीडिया पर चल रही हैं। इतना ही नहीं कई बार वो दिल्ली पार्लियामेंट में भी कई शराब पी कर जाने पर वहां पर तैनात मार्शलों ने इन्हें पकड़ा है। भगवंत मान की शराब पीने की आदत के चलते कोई भी पार्टी उन्हें अपनाना नहीं चाहती।

जीवन गुप्ता ने कहा कि भगवंत मान जैसे नशेड़ी को पंजाब का मुख्यमंत्री उम्मीदवार बनाना केजरीवाल की पंजाब के प्रति गहरी साजिश है। केजरीवाल के पास पार्टी का वन मैन शो भगवंत मान ही है और पार्टी में केवल अकेला चेहरा उपलब्ध है। केजरीवाल के पास और कोई विकल्प नहीं है। बाकी सभी बड़े नेता आप छोड़ चुके हैं, सिर्फ भगवंत मान ही बाकि बचे है। इसलिए वही इकलौते सब-कुछ हैं- सांसद, विधायक, मुख्यमंत्री। गुप्ता ने कहा कि मान के नामांकन के लिए किया गया सर्वेक्षण केजरीवाल का एक बड़ा दिखावा और नाटक था। यह दिखावा अरविंद केजरीवाल को प्रोजेक्ट करने का था।

लेकिन पंजाब की जनता कभी भी बाहरी को अपने सिर पर नहीं बैठाती। इसलिए बड़े अफोसस से कहना पड़ता है कि पंजाब के लोगों ने मीडिया के माध्यम से दबाव बना कर केजरीवाल को दुत्कार दिया।
जीवन गुप्ता ने कहा कि भगवंत मान मुख्यमंत्री बनने के लायक नहीं है। पंजाब की जवानी पहले ही नशे से बर्बाद हो चुकी है। क्यूंकि उस राज्य का भविष्य क्या होगा जिसका मुख्यमंत्री खुद नशेड़ी हो? पंजाब के युवाओं पर उनका बुरा प्रभाव पड़ेगा। उनके नामांकन को लेकर आप में भी नाराजगी है। राजनीति में उनकी प्रसिद्धि एक जोकर और उपद्रवी के रूप में है। कोई भी उन्हें गंभीरता से नहीं लेता।

जीवन गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी के नेतृत्व वाली बीजेपी की सरकार ने केंद्र की सत्ता हासिल करने के समय जो भी वादे देश की जनता के साथ किए थे उन्हें पूरा किया है। इसलिए पंजाब की जनता ने प्रदेश में बीजेपी की डबल इंजन वाली सरकार बनाने का फतवा दे दिया है। क्यूंकि जनता को विश्वास है कि बीजेपी पंजाब की जनता के साथ जो भी वादे करेगी उन्हें पूरा करेगी।


Share news