जालंधर ब्रीज: किसान आन्दोलन के दौरान हुई 26 जनवरी को लाल किले पर हुई दिल्ली हिंसा के दौरान राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे का अपमान किए जाने के समय आम आदमी पार्टी पंजाब के मंत्री लाल सिंह भुल्लर का वहां मौजूद होने की फ़ोटोज़ सामने आने को लेकर सवाल उठाते हुए भारतीय जनता पार्टी पंजाब के प्रदेश महासचिव जीवन गुप्ता ने कड़े शब्दों में घोर निंदा करते हुए कहा कि ऐसे राष्ट्र-विरोधी लोग जो पंजाब के लिए बहुत खतरनाक हैं, को मंत्री पद पर नहीं बल्कि सलाखों के पीछे डाला जाना चाहिए।
जीवन गुप्ता ने कहा कि अरविन्द केजरीवाल बहुत बड़े-बड़े दावे करते हैं कि हमारी पार्टी एक राष्ट्रवादी पार्टी है और हमरी पार्टी राष्ट्रहित्त की बात करती है, लेकिन इनकी पार्टी के पंजाब सरकार के मंत्री लाल सिंह भुल्लर लाल किले पर देश की शान राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के विरोध तथा अपमान किए जाने के वक्त दंगाईयों के साथ मौजूद थे। ऐसे लोगों को सरकार में रख कर केजरीवाल तथा भगवंत मान अपने देश-विरोधी के साथ होने का स्पष्ट प्रमाण दे रहे हैं।
जीवन गुप्ता ने केजरीवाल और भगवंत मान से सवाल किया कि ऐसे राष्ट्र-विरोधी लोगों के विरुद्ध कोई कारवाई क्यूँ नहीं की गई? गुप्ता ने कहा कि ऐसे राष्ट्र-विरोधी लोगों को सरकार में मंत्री-पद क्यूँ दिया गया? ऐसे राष्ट्र-विरोधी कुछ राष्ट्र-विरोधी ताकतों के ईशारे पर लोग पंजाब के एकता तथा भाईचारे के माहौल को आग लगाने की कोशिश कर रहे हैं।
जीवन गुप्ता ने केजरीवाल तथा भगवंत मान से मांग की कि ऐसे राष्ट्र-विरोधी लाल सिंह भुल्लर को तुरंत मंत्री पद से हटा कर उसके विरुद्ध बनती कारवाई करें, ताकि यह अन्य राष्ट्र-विरोधी लोगों के लिए सबक बने।

More Stories
पंजाब में चालू खरीफ सीजन के लिए यूरिया की कोई किल्लत नहीं; मांग के मुकाबले 10.71 लाख मीट्रिक टन की रिकॉर्ड उपलब्धता सुनिश्चित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे लंबे निरंतर प्रधानमंत्री कार्यकाल पर गुरुद्वारा साहिब लुधियाना में अरदास
एम्स गुवाहाटी के अध्यक्ष ने त्रिपुरा के राज्यपाल से की भेंट; भविष्य के चिकित्सकों को सड़क सुरक्षा और राष्ट्र निर्माण पर किया संबोधित