
जालंधर ब्रीज: मुख्य मंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की ओर से जिला योजना कमेटी होशियारपुर के लगाए गए चेयरपर्सन कर्मजीत कौर ने आज डिप्टी स्पीकर पंजाब विधान सभा जय कृष्ण सिंह रोढ़ी, कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा, अलग-अलग विधायकों व अन्य गणमान्यों की उपस्थिति में जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स में बने अपने कार्यालय में पद्भार संभाला।
मुख्य मंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की ओर से जिला योजना कमेटी होशियारपुर के लगाए गए चेयरपर्सन कर्मजीत कौर ने आज डिप्टी स्पीकर पंजाब विधान सभा जय कृष्ण सिंह रोढ़ी, कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा, अलग-अलग विधायकों व अन्य गणमान्यों की उपस्थिति में जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स में बने अपने कार्यालय में पद्भार संभाला।
इस मौके पर नवनियुक्त चेयरपर्सन जिला योजना कमेटी कर्मजीत कौर ने आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल, मुख्य मंत्री भगवंत मान, सांसद संदीप पाठक, सांसद राघव चड्डा, पंजाब के इंचार्ज जरनैल सिंह व संगठन के अन्य पदाधिकारियों को यह अहम जिम्मेदारी देने के लिए धन्यवाद किया। उन्होंने विश्वास दिलाते हुए कहा कि वे अपनी जिम्मेदारी पूरी तनदेही व ईमानदारी से निभाते हुए पारदर्शी तरीके से विकास कार्य करवाएंगी।
उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता जिले के विकास कार्यों को सुचारु तरीके से करवाना है। उनके लिए गर्व की बात है कि पंजाब विधान सभा के डिप्टी स्पीकर व कैबिनेट मंत्री उनके जिले से हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की जन कल्याण योजनाओं को जमीनी स्तर पर लागू करवाने के लिए कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी और जन सेवक बन कर लोगों के कार्य किए जाएंगे।
इस मौके पर डिप्टी स्पीकर पंजाब विधान सभा व कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने नवनियुक्त चेयरपर्सन को बधाई देते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी ने हमेशा ही अपने कार्यकर्ताओं को बनता मान सम्मान दिया है। उन्होंने कहा कि कर्मजीत कौर एक कुशल संगठक के साथ-साथ सामाजिक तौर पर भी अपनी अलग पहचान रखती है और चेयरपर्सन जिला योजना कमेटी के पद के लिएउनका चयन किया जाना पार्टी की दूरदर्शी सोच है।
इस मौके पर विधायक शाम चौरासी डा. रवजोत सिंह, विधायक उड़मुड़ जसवीर सिंह राजा गिल, विधायक दसूहा कर्मवीर सिंह घुम्मण ने भी संबोधित करते हुए नवनियुक्त चेयरपर्सन को बधाई दी। इस मौके पर मेयर सुरिंदर कुमार, चेयरमैन नगर सुधार ट्रस्ट हरमीत सिंह औलख, सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीन सैनी, इंचार्ज मुकेरियां जी.एस, मुल्तानी, इंचार्ज चब्बेवाल हरमिंदर सिंह संधू, लोक सभा इंचार्ज हरमिंदर सिंह बख्शी, मोहन लाल चित्तों, संयुक्त सचिव पंजाब सतवंत सिंह सियान, संदीप सैनी, जसपाल सिंह चेची, मोहन लाल पहलवान, राजेश जसवाल, चौधरी कमल धूत, तरुण गुप्ता, राजा चौधरी, अजय वर्मा, अजय सैनी के अलावा अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।
More Stories
अपराध रोकने संबधी पहलों को और मज़बूत करने और नागरिकों के लिए सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने के लिए कमिश्नरेट पुलिस गंभीर
अंगदान समारोह: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने हवलदार नरेश और उनके परिवार को उनके ब्रेन डेड बेटे के अंगदान के नेक कार्य के लिए सम्मानित किया
पंजाब मे 2027 को भाजपा की सरकार बनती और बढ़ती लोकप्रियता देख आप भगवंत मान सरकार बौखलाई-के.डी भंडारी