जालंधर ब्रीज: कपूरथला पुलिस द्वारा नशीली दवाओं की आपूर्ति को रोकने के लिए शुरू किए गए अभियान के अधीन आज सुबह बूटा में एक अचानक तलाशी अभियान चलाया गया।
एसएसपी कपूरथला राजबचन सिंह संधू ने बताया कि एस पी डी हरविंदर सिंह, डीएसपी मनिंदरपाल सिंह के नेतृत्व में 100 से अधिक जवानों ने विभिन्न संदिग्ध स्थानों की तलाशी ली, इस दौरान 7 अनाधिकृत मोबाइल फोन, 100 किलो अवैध शराब और 5 मोटरसाइकिल बरामद किए।
उन्होंने कहा कि कपूरथला पुलिस नशा तस्करों को गिरफ्तार कर ड्रग सप्लाई लाइन तोड़ने के अलावा नशा पीड़ितों के पुनर्वास के लिए मिशन खाकी के तहत युवाओं को पुलिस भर्ती के लिए नि:शुल्क प्रशिक्षण दे रही है।
उन्होंने कहा कि छापेमारी अभियान के दौरान पुलिस द्वारा प्राप्त बरामदगी के आधार पर पुलिस स्टेशन कोतवाली में एफ आई आर नंबर 193 दिनांक 16 जुलाई 2022 को आबकारी अधिनियम के अधीन सुखदेव सिंह उर्फ पुत्र सरवन सिंह गाँव बूटा में दर्ज की गई है।
उन्होंने कहा कि इस तरह का अभियान पूरे जिले में जारी रहेगा ताकि नशा सप्लाई करने वालों को गिरफ्तार किया जा सके और आम लोगों में और अधिक विश्वास पैदा किया जा सके।
अभियान के दौरान सुरजीत सिंह एसएचओ सिटी थाना पुलिस स्टेशन कपूरथला, बिकरम सिंह एसएचओ थाना सदर व रशपाल सिंह एसएचओ कोतवाली भी मौजूद रहे।


More Stories
गोल्डन एज सीनियर सिटिजन एसोसिएशन का मासिक मिलन समारोह हर्षोल्लास से आयोजित
विजिलेंस ब्यूरो ने निजी पासपोर्ट एजेंट को 20,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों किया काबू
टकसाली अकाली नेता रणतेज सिंह पोवार आप में हुए शामिल,सीएम मान ने रणतेज सिंह का पार्टी में किया स्वागत