February 25, 2026

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

कपूरथला पुलिस ने फिरौती मांगने वाले अंतराष्ट्रीय गिरोह का पर्दाफाश

Share news

जालंधर ब्रीज: कपूरथला पुलिस ने जबरन वसूली करने वाले एक अंतराष्ट्रीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है और इसके 8 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इस गैंग के तार अमेरिका से जुड़े थे और फिरौती की रकम भी अमेरिका से ही मांगी जाती थी.

एसएसपी कपूरथला नवनीत सिंह बैंस ने बताया कि हरविंदर सिंह पुलिस कप्तान तफ्तीश, बरजिंदर सिंह डीएसपी तफ्तीश, सुखनिंदर सिंह डीएसपी भुलथ, सीआईए स्टाफ इंचार्ज जरनैल सिंह और एसआई हरजिंदर सिंह मुख्य अधिकारी ढिलवां थाना की टीमों द्वारा जांच के बाद गिरोह के सदस्यों को भी सफलतापूर्वक गिरफ्तार कर लिया गया है।

उन्होंने बताया कि मुख्य आरोपी गुरिकबाल सिंह उर्फ ​​वर ने अपने साथियों के साथ मिलकर गांव गाजी गुडाना थाना ढिलवां के एक बुजुर्ग का तीन जनवरी को अपहरण कर लिया था और अमेरिका में रह रहे उनके बेटे से तीन करोड़ की फिरौती मांगी थी लेकिन पुलिस के दबाव में तारीख 6 जनवरी को अपहरणकर्ताओं ने रिहा लखविन्दर सिंह को रिहा कर दिया।

एसएसपी ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि पवनवीर सिंह पुत्र परमजीत सिंह निवासी गाजी गुडाना, जो गुरिकबाल सिंह का भतीजा है, ने लखविंदर सिंह के अपहरण की रेकी की थी. उन्होंने बताया कि पुलिस टीमों द्वारा मुखबिर की सूचना पर पवनवीर सिंह को 11 जनवरी को गिरफ्तार किया गया था।

उनसे पूछताछ और जांच के आधार पर इस मामले में कुल 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गुरिकबाल सिंह उर्फ ​​वर पुत्र निर्मल सिंह गाजी गुड़ाना बामूवाल निवासी हरमनजीत सिंह पुत्र तस्वीर सिंह,

गुरमुख सिंह उर्फ ​​गोरा , विजय कुमार पुत्र रंजीत सिंह निवासी फत्तूचक, अमरीक सिंह पुत्र गुलजार सिंह निवासी खैरा दोना, करमजीत सिंह पुत्र बग्गा सिंह निवासी खैरा दोना और जर्मनजीत सिंह उर्फ ​​चौधरी पुत्र जगदीश सिंह निवासी नूरपुर लुबाना शामिल हैं।

बैंस ने कहा कि इस मुकदमे में 7 और अभियुक्तों की पहचान की गई है, जिन्हें गिरफ्तार किया जाना बाकी है. इनमें विजय कुमार पुत्र दलबीर सिंह ऊफर तोती निवासी भीखे, पटवारी निवासी करतारपुर, गुरजीत सिंह उर्फ ​​जीता पुत्र सुखचैन सिंह निवासी पड्डे बेट, जस्सा निवासी कपूरथला, लवजीत सिंह उर्फ ​​कंग निवासी मलसियान जो अमेरिका में रहता है और अमृतबल निवासी मॉडल टाउन भुलथ शामिल है।

उन्होंने बताया कि गिरोह के पास से एक काले रंग की टीटी सफारी गाड़ी नंबर पीबी 46 एल.0097 भी बरामद हुई है, जिसका इस्तेमाल लखविंदर सिंह को अगवा करने में किया गया था. इसके अलावा 2 मोटरसाइकिल, एक रिवाल्वर 32 बोर, 6 जिंदा कारतूस, 1 देशी पिस्टल, 4 जिंदा कारतूस, 1 गन ,12 बोर, 10 जिंदा कारतूस, 950 ग्राम हेरोइन, 3 मोबाइल व 1 डोंगल बरामद किया है.

उन्होंने कहा कि गिरफ्तार गुरिकबाल सिंह के खिलाफ अलग-अलग थानों में 9 मामले दर्ज हैं और विजय कुमार के खिलाफ 13 मामले दर्ज हैं।

उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान गुरिकबाल सिंह उर्फ ​​वर ने बताया कि उसने लखविंदर सिंह (पीड़ित) का व्हाट्सएप नंबर अमेरिका में रहने वाले उसके दोस्त लवजीत सिंह उर्फ ​​कंग को भेजा था और उसने मॉडल टाउन भुलथ निवासी अमृतबल के साथ मिलकर पीड़िता के लड़के से अमेरीका में फिरौती की मांग की गई थी।

उन्होंने बताया कि इस पूरी घटना से संबंधित केस नंबर 2 ढिलवां थाने में 3 जनवरी 2023 को विभिन्न धाराओं में दर्ज किया गया था.

इसके अलावा पूछताछ के दौरान गुरिकबाल सिंह से 950 ग्राम हेरोइन बरामद हुई, इस संबंध में मुक़दमा नंबर 7 4 फरवरी 2023 को थाना ढीलवा में दर्ज किया गया।

उन्होंने यह भी कहा कि इसके अलावा आरोपी गुरिकबाल सिंह ने अपने दो साथियों के साथ 26 जनवरी 2023 को एक एनआरआई परिवार को फोन कर 10 लाख रुपये की फिरौती मांगी और जान से मारने की धमकी दी. जिसके संबंध में बेगोवाल थाने में 27 जनवरी 2023 को मुक़दमा दर्ज किया गया है।


Share news