जालंधर ब्रीज: तपदिक (टीबी) के मामलों को कम करने में बढिया प्रदर्शन के लिए कपूरथला जिले को “कांस्य अवार्ड” से सम्मानित किया गया है।डिप्टी कमिशनर विशेष सारंगल ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा 2025 तक टीबी के निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए कपूरथला जिला विशेष योगदान दे रहा है।

उन्होंने कहा कि कपूरथला जिले को पंजाब सरकार द्वारा “कांस्य पदक ” के तहत ब्राउन मेडल, ट्रॉफी और प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया है, जो पूरे जिले के लिए गर्व की बात है।
बता दे कि कपूरथला जिले में टीबी के मामलों में 20 प्रतिशत की कमी लाने के लिए कपूरथला जिले के प्रदर्शन को केंद्रीय टीबी डिवीजन द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर सर्वश्रेष्ठ बताया गया है। डिप्टी कमिशनर ने यह भी कहा कि इस प्रतिष्ठित पुरस्कार को प्राप्त करने से जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को बड़ा सम्मान मिला है, लेकिन यह उन्हें टीबी लिए और अधिक गंभीर प्रयास करने के लिए प्रेरित भी करता है।
महात्मा गांधी राज लोक प्रशासन संस्थान, चंडीगढ़ में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह के दौरान यह पुरस्कार जिला प्रशासन की ओर से राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के मैनेजिग डायरैक्टर अभिनव त्रिखा और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, पंजाब के डायरैक्टर द्वारा डा. रणजीत सिंह घोतड़ा, जिला टीबी अधिकारी डा. मीनाक्षी ने प्राप्त किया । सिविल सर्जन डा. गुरिंदरबीर कौर ने इस उपलब्धि के लिए जिला स्वास्थ्य अधिकारियों व कर्मियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि भविष्य में भी कपूरथला का स्वास्थ्य विभाग इस बीमारी को जड़ से खत्म करने की दिशा में लगातार काम करता रहेगा।

More Stories
भाजपा वेस्ट, कैंट, सेंट्रल विधानसभा मे पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर आयोजित
भाजपा द्वारा एनआरआई मीट प्रवासी पंजाबियों के मुद्दों और पंजाब के भविष्य पर चर्चा,राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति गंभीर -सुनील जाखड़
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने पुनात्सांगछू जलविद्युत परियोजना का दौरा किया; महत्वपूर्ण समारोह में भाग लिया