
जालंधर ब्रीज: पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के न्यायाधीश राजवीर शेरावत ने आज कपूरथला जिला न्यायालय परिसर और भुलत्थ स्थित अदालत परिसर का दौरा किया।
आज जिला न्यायालय परिसर में जिला एवं सेशन न्यायाधीश अमरिंदर सिंह ग्रेवाल, डिप्टी कमिश्नर विशेष सारंगल और एस.एस.पी. नवनीत सिंह बैंस ने उनका स्वागत किया।
जस्टिस राजवीर शेरावत को पंजाब पुलिस की एक टुकड़ी ने भी सलामी दी। उन्होंने जिला अदालत परिसर में वकीलों से भी बातचीत की।

इसके बाद उन्होंने अधिकारियों से भुलत्थ में बनने वाले प्रस्तावित न्यायालय परिसर की जानकारी भी ली। डिप्टी कमिश्नर, सत्र न्यायाधीश द्वारा उनको प्रस्तावित परिसर के बारे में जानकारी दी गई। इस अवसर पर एसडीएम कपूरथला लाल विश्वास बैंस, एसडीएम भुलत्थ संजीव शर्मा एवं न्यायिक अधिकारी उपस्थित थे।
More Stories
जीएसटी प्रवर्तन की मज़बूती के लिए पंजाब विशेष धोखाधड़ी खोज यूनिट स्थापित करेगा: हरपाल सिंह चीमा
अधिवक्ता लखविंदर सिंह की हत्या पर भाजपा लीगल सेल का फूटा गुस्सा, आरोपियों को जल्द सजा और एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट की मांग: एन के वर्मा
अपराध रोकने संबधी पहलों को और मज़बूत करने और नागरिकों के लिए सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने के लिए कमिश्नरेट पुलिस गंभीर