जालंधर ब्रीज: पंजाब के राजस्व और जल सप्लाई और सेनिटेशन मंत्री ब्रम शंकर जिम्पा ने आज दशहरे के त्योहार की पूर्व संध्या पर समूह पंजाब निवासियों को बधाई दी है।
अपने बधाई संदेश में जिम्पा ने कहा कि दशहरा हमें सत्य की असत्य पर अटल जीत की विश्व व्यापक सच्चाई को याद दिलाता है। उन्होंने कहा कि यह त्योहार सभी धर्मों से ऊपर उठ कर लोगों को भाईचारे, एकता और आपसी प्यार की जड़ों को मज़बूत करने का मौका प्रदान करता है। इसके साथ ही यह त्योहार हमें एकसुरता और ख़ुशहाली वाला समाज सृजन करने में आदर्शमयी और नेकी वाला जीवन व्यतीत करने का मार्ग दिखाता है।
जिम्पा ने राज्य के लोगों को दशहरे का त्योहार रिवायती शानो-शौकत और श्रद्धा के साथ मनाने का न्योता देते हुये पंजाबियों की ख़ुशहाली और उज्जवल भविष्य की कामना की है। उन्होंने कहा कि यह त्योहार धर्म, जाति, रंग और नसल की तंग मानसिकताओं से ऊपर उठ कर धार्मिक सदभाव और मिलजुल कर मनाया जाये।

More Stories
चंडीगढ़ कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के डिप्लोमा विंग के पूर्व छात्रों ने 50 साल की बेहतरीन कामयाबी का जश्न मनाया
विपक्ष के दबाव में भुल्लर की गिरफ्तारी: बाजवा
अमृतसर में नशा तस्करी मॉड्यूल के दो सदस्य 5 किलो हेरोइन सहित गिरफ्तार