जालंधर ब्रीज: आम आदमी पार्टी ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में एक और अहम कदम उठाया है। पार्टी की ओर से जारी नई सूची में जालंधर के वरिष्ठ नेता जिम्मी कालिया को GENCO यानी पावर जनरेटिंग कंपनी का वाइस चेयरमैन नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति के ऐलान होते ही जालंधर में पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में जश्न का माहौल देखने को मिल रहा है।
जिम्मी कालिया लंबे समय से आम आदमी पार्टी के साथ सक्रिय रूप से जुड़े रहे हैं और संगठन की गतिविधियों में उनकी भूमिका हमेशा अहम रही है। अब उन्हें मिली इस नई जिम्मेदारी को जालंधर की सियासत में एक महत्वपूर्ण नियुक्ति के तौर पर देखा जा रहा है।
नियुक्ति के बाद जिम्मी कालिया ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने उन पर जो भरोसा जताया है, वह उसका पूरा सम्मान करते हैं। उन्होंने कहा — “यह जिम्मेदारी मेरे लिए सेवा का एक बड़ा अवसर है, और मैं इसे पूरी ईमानदारी, मेहनत और निष्ठा के साथ निभाने का प्रयास करूंगा।”

More Stories
मुख्यमंत्री की पत्नी पर लगे 5 करोड़ रुपये की कथित रिश्वत के आरोपों की हो सीबीआई जांच : अनुराधा व डॉ. सेठी
50,000 रिश्वत लेते एस.डी.ओ. को विजिलेंस ब्यूरो ने रंगे हाथों किया काबू
भगवंत मान सरकार द्वारा 9 अक्टूबर को 19,200 सरकारी स्कूलों में करवाई जाएगी ‘मेगा पी.टी.एम.; 25 लाख अभिभावक होंगे शामिल