February 25, 2026

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

जे.डी.ए. की तरफ से जालंधर, होशियारपुर और कपूरथला में 127 प्रमुख संपत्तियों की ई-नीलामी 15 अगस्त से- दीपशिखा शर्मा

Share news

जालंधर ब्रीज: जालंधर, होशियारपुर और कपूरथला जिला निवासियों को प्रमुख संपत्तियां खरीदने का एक और सुनहरा मौका देते हुए, जालंधर विकास अथारिटी (जेडीए) 15 अगस्त से प्रमुख स्थानों में लगभग 127 संपत्तियों के लिए ई-नीलामी शुरू कर रहा है।

जालंधर विकास अथारिटी की मुख्य प्रशासक दीपशिखा शर्मा ने इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए कहा कि अथारिटी 15 से 26 अगस्त के बीच व्यपारिक, आवासीय, चंक, स्कूल और समूह हाऊसिंग साईटों सहित अपनी 127 प्रमुख संपत्तियों की ई-नीलामी कर रहा है। उन्होंने कहा कि नीलामी में 81 व्यावसायिक साईट, 43 रिहायश साईट और एक चंक स्थल, एक स्कूल साईट और एक ग्रुप हाऊसिंग साईट शामिल है, जो कि सस्ती कीमतों पर है।

इनमें से 59 साइट जेडीए के अधिकार क्षेत्र में आती है जबकि शेष 68 पुड्डा के अधिकार क्षेत्र में आती है। मुख्य प्रशासक ने आगे बताया कि नीलामी 15 अगस्त से शुरू होकर 26 अगस्त 2022 को समाप्त होगी। उन्होंने कहा कि इच्छुक खरीदार और निवेशक इस समय अवधि के दौरान नीलामी में भाग ले सकते है।

अतिरिक्त मुख्य प्रशासक जसबीर सिंह ने इस संबंध में और जानकारी देते हुए बताया कि इन प्रमुख संपत्तियों की विस्तृत जानकारी वेबसाइट www.puda.e-auctions.in से प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने कहा कि जे.डी.ए. को लोगों से अच्छी प्रतिक्रिया की आशा है, क्योंकि ये संपत्तियां जालंधर, कपूरथला और होशियारपुर के आसपास के प्रमुख स्थानों में स्थित है। जसबीर सिंह ने आगे बताया कि बाजार की मौजूदा स्थिति को ध्यान में रखते हुए इन संपत्तियों की कीमतें उचित दरों पर तय की गई है।

उन्होंने बताया कि चूंकि बड़ी संख्या में लोग इन साइटों में गहरी रुचि दिखा रहे है, अथारिटी ने एक हैल्पलाइन नंबर 98038-42910 स्थापित करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है, जहां कोई भी इच्छुक व्यक्ति ई-नीलामी के लिए आवेदन कर सकता है। इस संबंध में जानकारी के लिए संपर्क कर सकते है, हेल्पलाइन नंबर पर तैनात अधिकारी/कर्मचारी लोगों की सुविधा के लिए वचनबद्ध है।


Share news

You may have missed