March 22, 2026

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

आईसीसी के नए चेयरमैन चुने गए जय शाह ,दिसंबर से संभालेंगे जिम्मेदारी

Share news

जालंधर ब्रीज: जय शाह को निर्विरोध आईसीसी का चेयरमैन चुना गया है। उनके सपोर्ट में 15 मेंबर थे वहीं आईसीसी के नियमों को देखें तो चेयरमैन के सिलेक्शन में 16 डायरेक्टर वोट करते हैं ऐसे में 9 वोट मिलना जरूरी माना जाता है चेयरमैन पद के लिए दो-तिहाई बहुमत की जरूरत होती है। वे ग्रेग बार्कले का कार्यकाल खत्म होने के बाद 1 दिसंबर से जिम्मेदारी संभालेंगे।

वे आईसीसी के चेयरमैन बनने वाले सबसे युवा भारतीय होंगे जय शाह 36 साल की उम्र में यह जिम्मेदारी संभाल लेंगे ।जय शाह से पहले भारत के और भी दिग्गज इस पद पर रह चुके हैं जय शाह को इसके लिए बीसीसीआई सचिव का पद छोड़ना होगा।

आईसीसी के मौजूदा चेयरमैन न्यूजीलैंड के ग्रेग बार्कले हैं उनका कार्यकाल 30 नवंबर को खत्म हो रहा है इसके बाद जय शाह पद संभाल लेंगे आईसीसी ने 20 अगस्त को इसको लेकर एक अहम जानकारी दी थी ।


Share news